इन इंजीनियर्स ने बदला अपना फील्ड, इन जगहों पर साबित हुए टॉपर्स
बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट तक कई ऐसी हस्तियां हैं, जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई तो की लेकिन बाद में अपना करियर बदल लिया। हालांकि, दूसरी फील्ड में भी इन्होंने बहुत नाम काम कमाया। आज हम आपको ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई
बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट तक कई ऐसी हस्तियां हैं, जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई तो की लेकिन बाद में अपना करियर बदल लिया। हालांकि, दूसरी फील्ड में भी इन्होंने बहुत नाम काम कमाया है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने अपनी शिक्षा हिसार के कैंपस स्कूल और सोनीपत के होली चाइल्ड स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया।
अनिल कुंबले
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले किसी परिचय के मोहताज नहीं है। एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने बेंगलुरु के राष्ट्रीय विद्यालय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई किया है।
सोनू सूद
अपनी बेहतरीन पर्सनालिटी और चैरिटी के लिए मशहूर एक्टर सोनू सूद ने पंजाब के मोगा से स्कूली शिक्षा हासिल की है। इसके बाद उन्होंने नागपुर के यशवंतराव चौहान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन किया है।
कृति सैनन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक्टिंग के साथ ही पढ़ाई लिखाई में भी काफी आगे हैं। उन्होंने नोएडा स्थित जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस में बीटेक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद वह फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं।
चेतन भगत
चेतन भगत एक जाने मानें लेखक हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है।
IPL 2025 ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को खरीद सकती हैं ये 5 टीमें
अफगानी लड़ाकों के सामने इस टीम ने अबतक नहीं टेके हैं घुटने
महिंद्रा और जीप की 15 साल लंबी लड़ाई, जानें वजह और जीता कौन
Fashion Fight: आलिया के कपड़े उधार मांगकर पहनती हैं कियारा आडवाणी? तीसरी फोटो देख नहीं बता पाएंगे अंतर
अश्विन ने जड़ा धमाकेदार शतक, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले 5 खिलाड़ी
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited