Mahakumbh 2025: 'रिकॉर्डों का महाकुंभ', गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुए ये तीन रिकॉर्ड
महाकुंभ महाविशाल था, अब तो ये बात गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स वाले भी कह रहे हैं। 144 वर्षों में एक बार आने वाले महाकुंभ का आयोजन 2025 में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया गया। इस दौरान तीन रिकॉर्ड बने, जिनके बारे में जानना जरूरी है, क्योंकि परीक्षा की दृष्टि से ऐसे प्वॉइंट्स नजरअंदाज नहीं किए जाते।

Maha kumbh 2025 Dates: रिकॉर्डों का महाकुंभ
महाकुंभ 2025 मेले का नाम इतिहास में दर्ज हो गया, 144 वर्षों में एक बार आने वाले महाकुंभ का आयोजन 2025 में (Maha kumbh 2025 Dates)13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया गया। इस दौरान तीन रिकॉर्ड बने, जिनके बारे में जानना जरूरी है, क्योंकि परीक्षा की दृष्टि से ऐसे प्वॉइंट्स नजरअंदाज नहीं किए जाते।

Maha kumbh 2025 Guinness World Record
एक जानकारी के अनुसार, 66 करोड़ से ज्यादा लोग विश्व प्रसिद्ध उत्सव (Maha kumbh 2025) में भाग लेने के लिए प्रयागराज में एकत्र हुए। ये संख्या इतनी बड़ी है, कि कई देशों की जनसंख्या भी इससे कम निकलेगी। वैसे तो यह डेटा सुनकर लग रहा होगा ये भी अपने आप में एक भव्य रिकॉर्ड है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

Mahakumbh 2025 Guinness World Records
महाकुंभ 2025 समापन के बाद यूपी सरकार ने कुल तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड गंगा की सफाई के लिए मिला। इसमें 300 कर्मचारियों ने नदी की सफाई का रिकॉर्ड बनाया था। एक ही स्थान पर नदी की सफाई अभियान में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई।

Maha kumbh 2025 News
दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड झाडू लगाने के लिए मिला। करीब 15 हजार स्वच्छता कर्मियों ने 10 किलोमीटर क्षेत्र में एक साथ सफाई का रिकॉर्ड बनाया। तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड हैंड प्रिंट पेंटिंग का। 10,100+ हजार लोगों ने महज 8 घंटे में अपने पंजे का छापा लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ का रिकॉर्ड नहीं बना, आइये जानें क्या था कारण?

नहीं बना सबसे ज्यादा भीड़ का रिकॉर्ड
एक जानकारी के अनुसार, इस तरह के वर्ल्ड रिकॉर्ड तभी दर्ज होते हैं जब सरकार पहले से अंतरराष्ट्रीय एजेंसी को इस बारे में जानकारी देती हैं कि यहां भीड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा या बन सकता है। लेकिन ऐसा नहीं किया गया इसलिए सबसे ज्यादा भीड़ का आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं बन पाया।

छक्के मारने में सरपंच साहब अय्यर के सामने गेल भी हो गए फेल

लीची उत्पादन में दुनिया का 'राजा' कौन, किस नंबर पर भारत, जानकर होंगे हैरान!

42 साल की उम्र में ऐसी गेंदबाजी, फैंस बोले फिटनेस हो तो ऐसी

देश में गोली की स्पीड से फैल रहा Covid-19 का नया वैरिएंट, फेफड़े मजबूत बनाने के लिए शुरू करें दें ये एक्सरसाइज

ताजा नहीं, सुखाया हुआ ये लाल फल है असली सुपरफूड, छिलका भी छोड़ना मत, रग-रग में भर देगा ताकत

AIIMS के बाद सफदरजंग में भी बढ़ रही रोबोटिक सर्जरी की सुविधा, न्यूरो के मरीजों के लिए लगेंगी नई मशीनें

100वीं जीत दर्ज कर फ्रैंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच

‘अगर पूरी दुनिया शिव का अनुसरण करे तो सब ठीक हो जाएगा’...एरोल मस्क ने सनातन धर्म की बताई ताकत

नोएडा में अवैध निर्माण की ऊंचाई पर लगा ब्रेक, प्राधिकरण ने लगाई सील की मोहर

Maharashtra: कोविड के 59 नए मामले हुए दर्ज, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 500 के करीब
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited