घूंघट में रेड मारने वाली IAS कृति, डॉक्टरों के छूटे पसीने, जानें UPSC में क्या थी रैंक

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की एसडीएम कृति राज अक्सर अपने कामों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक सरकारी अस्पताल में घूंघट में रेड मारकर कृति राज ने पूरे अस्पताल प्रशासन के पसीने छुड़वा दिए थे। आइए जानते हैं IAS कृति राज को यूपीएससी सिविल सर्विस में कितना रैंक मिला था और उन्होंने इसकी तैयारी कैसे की थी।

कौन हैं IAS कृति राज
01 / 05

कौन हैं IAS कृति राज?

IAS ऑफिसर कृति राज मूल रूप से झांसी जिले की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई झांसी से ही हुई है। कृति राज ने झांसी के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल से अपनी पढ़ाई की थी और उसके बाद जय एकेडमी, झांसी से उन्होंने 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास किया।

BTech CS की डिग्री
02 / 05

BTech CS की डिग्री

स्कूलिंग के बाद कृति का मन इंजीनियरिंग करने का हुआ। बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट और इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की।

UPSC की तैयारी
03 / 05

UPSC की तैयारी

बीटेक के बाद कृति राज ने UPSC सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी। ता दें कि कृति ने उस वक्त UPSC परीक्षा दी थी जब देशभर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगा हुआ था।

UPSC में शानदार रैंक
04 / 05

UPSC में शानदार रैंक

आईएएस कृति राज ने यूपीएससी परीक्षा में 106वीं रैंक हासिल की थी। उन्हें कुल 986 अंक प्राप्त हुए थे। इसके बाद उनका चयन IAS सर्विस के लिए हुआ और उन्हें यूपी कैडर मिला।

हॉस्पिटल में रेड
05 / 05

हॉस्पिटल में रेड

फिरोजाबाद के एक सरकारी अस्पताल में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार और खराब व्यवहार की शिकायतें मिलने पर कृति राज ने छापा मारा। गाड़ी से उतरते ही दुपट्टे से घूंघट करके वो चुपके से अस्पताल पहुंचीं। अंदर दवाई चेक करने के लिए गईं तो उन्हें बहुत सारी दवाएं एक्सपायरी डेट की मिलीं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited