बिना कोचिंग PCS के बाद UPSC में गाड़ा झंडा, प्राइवेट जॉब करते हुए बनीं IAS
यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक करने के लिए कम से कम 9 घंटे की पढ़ाई जरूरी है। वहीं, बिहार की रहने वाली श्वेता भारती ने प्राइवेट नौकरी में 9 घंटे की ड्यूटी करने के साथ एग्जाम को क्रैक कर इतिहास रच दिया है। हालांकि, श्वेता का सफर आसान नहीं थी आइए उनकी सफलता के पीछे के संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

IAS श्वेता भारती
IAS श्वेता भारती ङझएण सिविल सर्विस साल 2021 बैच की आईएएस ऑफिसर हैं। वो फिलहाल बिहार के भागलपुर में बतौर असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनकी कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है

नालंदा की रहने वाली
IAS ऑफिसर श्वेता भारती मूलरूप से बिहार के नालंदा जिले के राजगीर बाजार की रहने वाली हैं। पढ़ाई में अव्वल श्वेता की कक्षा 12वीं तक की स्कूलिंग पटना के इशान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से हुई है।

इंजीनियरिंग की डिग्री
12वीं के बाद श्वेता ने भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल एंड टेलीकम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। इंजीनियरिंग के बाद श्वेता भारती को मशहूर कंपनी विप्रो में नौकरी मिल गई।

Wipro कंपनी में नौकरी
Wipro कंपनी में नौकरी करते हुए श्वेता को सिविल सर्विस में जाने का मन हुआ लेकिन वो परिवार को देखते हुए जॉब नहीं छोड़ सकती थीं। एक इंटरव्यू में श्वेता बताती हैं कि उन्होंने दिन में ड्यूटी और रात में पढ़ाई करना शुरू कर दिया।

BPSC में सफलता
श्वेता ने जॉब के साथ सिविल सर्विस की तैयारी की और उन्होंने BPSC 65वीं परीक्षा में शानदार रैंक हासिल किया। बीपीएससी के बाद श्वेता को पश्चिम चंपारण जिले में शिक्षा विभाग में कार्यक्रम पदाधिकारी DPO के पद पर तैनाती मिली।

ऐसे बनीं IAS
श्वेता भारती बताती हैं कि सिविल सर्विस और प्राइवेट नौकरी को संभालते हुए उन्होंने दोस्ती यारी और सोशल मीडिया से दूरी बना ली। साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा रैंक 356 के साथ क्रैक कर ली। उनका चयन IAS सर्विस के लिए हुआ। उन्हें होम कैडर यानी बिहार में ही पोस्टिंग मिली।

भारत के अलावा सिर्फ एक और देश के पास है ब्रह्मोस मिसाइल, लेकिन वो रूस नहीं है

खत्म हुआ सस्पेंस, इस दिन से शुरू होगा एशिया कप 2025

सोने से पहले अगर खा ली ये चीज तो रातभर नींद के लिए तरसेंगे, दूरी बनाने में ही समझदारी, वरना बदले रहेंगे करवट

न रोहित न धोनी, आकाश चोपड़ा ने बनाई टेस्ट में टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

इस हसीना के लिए अजय देवगन ने किया था रवीना को डंप!! बौखलाई एक्ट्रेस ने कहा था-'जेब्रा जैसे होंगे बच्चे...'

डॉक्टर्स डे कॉन्क्लेव में नजर आई स्वास्थ्य सेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता, स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है देश

रीढ़ की हड्डी की चोट का हो सकेगा इलाज, बैज्ञानिकों बना लिया इम्प्लांटेबल डिवाइस, रिसर्च में भी पाया गया कारगर

Bike Taxi: कर्नाटक में 'बाइक टैक्सी' पर प्रतिबंध, परेशान सवारियों ने की भूख हड़ताल, CM को लिखा Open Letter

30 जून के पंचांग से जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल का समय, जानें आज कौन सा व्रत है?

कल का मौसम 30 June 2025 : घनघोर घटाएं करेंगी बारिश मूसलाधार, बादल फटने के साथ आएगा तूफान! वज्रपात-लैंडस्लाइड से सावधान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited