मिलिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा से, अमेरिका से इस विषय में की है पढ़ाई

केंद्र सरकार ने आज 9 दिसंबर को राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ​​को तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का अगला गवर्नर नियुक्त किया, इनकी सेवा 11 दिसबंर से शुरू होगी, बता दें, मल्होत्रा ​​1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। अपने करियर में, उन्होंने बिजली, वित्त और कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी, खान आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में एक अधिकारी के रूप में काम किया है। इनकी पढ़ाई लिखाई बहुत ही प्रभावशाली रही है, चेक करें कितना व कहां से पढ़े लिखे हैं Sanjay Malhotra

मिलिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा से अमेरिका से इस विषय में की है पढ़ाई
01 / 05

मिलिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा से, अमेरिका से इस विषय में की है पढ़ाई

संजय मल्होत्रा को अगले 3 साल के लिए नया गवर्नर बनाया गया है। साल 2022 में केंद्र ने रिजर्व बैंक (RBI) के डायरेक्टर के रुप में नामांकित किया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास हैं, हालांकि इनकी सेवा या कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रही है, इसके बाद यानी 11 दिसंबर से संजय मल्होत्रा इस पद पर सेवा देंगे।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी
02 / 05

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मल्होत्रा ​​के नाम को मंजूरी दी, अब वे 11 दिसंबर को 26वें RBI गवर्नर के रूप में नियुक्त किए जाएंगे।

संजय मल्होत्रा के बारे में
03 / 05

संजय मल्होत्रा के बारे में

संजय मल्होत्रा का जन्म भुवनेश्वर में हुआ था, उनकी उम्र 67 वर्ष है। संजय मल्होत्रा ​​भारत के केंद्रीय बैंक के 26वें गवर्नर होंगे।

कौन हैं संजय मल्होत्रा
04 / 05

कौन हैं संजय मल्होत्रा?

संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग किया।

प्रिंसटन विश्वविद्यालय से किया मास्टर
05 / 05

प्रिंसटन विश्वविद्यालय से किया मास्टर

ग्रेजुएशन के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से सार्वजनिक नीति में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited