गजब का है ये लड़का! JEE में 99.9% तो नीट यूजी में 100% लाने वाला आखिर कौन है ये ब्रिलियंट मृणाल
JEE में 99.9% तो नीट यूजी में 100%, ऐसा करने वाला कोई छात्र दिमाग का धनी होगा। बता दें, इनका नाम है मृणाल कुट्टेरी। बता दें, इन्होंने NTA NEET 2021 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी इस परीक्षा में उन्होंने 720 में से 720 अंक हासिल किए।

गजब का है ये लड़का! JEE में 99.9% तो नीट यूजी में 100% लाने वाला आखिर कौन है ये ब्रिलियंट मृणाल
JEE में 99.9% तो नीट यूजी में 100%, ऐसा करने वाला कोई छात्र दिमाग का धनी होगा। बता दें, इनका नाम है मृणाल कुट्टेरी। बता दें, इन्होंने NTA NEET 2021 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी इस परीक्षा में उन्होंने 720 में से 720 अंक हासिल किए।

हैदराबाद से हैं मृणाल कुट्टेरी
मृणाल कुट्टेरी हैदराबाद से हैं, इसी राज्य में उनकी पढ़ाई लिखाई हुई, वे अपने माता-पिता, छोटे भाई और दादा-दादी के साथ रहते हैं। हालांकि उनके माता-पिता मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं। वे बचपन से बायोलॉजी और केमिस्ट्री जैसे विषयोे में दिलचस्पी लेते थे। इसके बाद कक्षा 8-9वीं में पहुंचते पहुंचते उनका रुझान बायोलॉजी और केमिस्ट्री की ओर हो गया।

मृणाल कुट्टेरी के 10वीं 12वीं के अंक
मृणाल कुट्टेरी 10वीं में 98.16% अंक तो 12वीं में 88.6% अंक हासिल किए। कक्षा 10वीं में उन्होंने ओलंपियाड, स्पेल बी और क्विज प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया, उन्हें शुरू से प्रतियोगिताओं में भाग लेना बहुत पसंद था।, कक्षा 11-12 में उनका ध्यान पूरी तरह से NEET की तैयारी पर रहा।

नीट में 100 प्रतिशत नंबर
मृणाल कुट्टेरी ICSE बोर्ड से पढ़ाई की, बता दें, इन्होंने बिना किसी अतिरिक्त तैयारी के JEE में 99.9 परसेंटाइल हासिल किया। इसके बाद NTA द्वारा आयोजित NEET 2021 प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की, उन्होंने 720 में से 720 अंक हासिल किए।

कितने घंटे पढ़ाई करके बने टॉपर
नीट परीक्षा टॉप करने के बाद मृणाल कुट्टेरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने इसके लिए कोई सख्त टाइमटेबल फॉलो नहीं किया। बल्कि फ्लेक्सिबल स्टडी पैटर्न को फॉलो किया। मृणाल ने बताया कि वह हर दिन के लिए लक्ष्य तय करते थे, और उन्हें पूरी करते चलते थे। किसी दिन लक्ष्य तक नहीं पहुंचने पर वे निराश भी होते थे, औसतन वह प्रतिदिन लगभग 4 से 5 घंटे पढ़ाई करते थे।

Stars Spotted Today: पत्नी की अस्थि विसर्जन के समय रो पड़े शेफाली जरीवाला के पति, अमिताभ ने फैंस का सादगी से किया स्वागत

कमजोर लिवर वालों के लिए बेस्ट हैं ये आसान योगासन, बढ़ा देते हैं जिगर की ताकत, मशीन की तरह करता है काम

भारत के अलावा सिर्फ एक और देश के पास है ब्रह्मोस मिसाइल, लेकिन वो रूस नहीं है

खत्म हुआ सस्पेंस, इस दिन से शुरू होगा एशिया कप 2025

सोने से पहले अगर खा ली ये चीज तो रातभर नींद के लिए तरसेंगे, दूरी बनाने में ही समझदारी, वरना बदले रहेंगे करवट

स्वच्छ इंदौर अब बन रहा डिजिटल इंदौर, सुदामा नगर से 'डिजिटल प्लेट प्रोजेक्ट' की शुरुआत

INDW vs ENGW 1st T20I: भारत के खिलाफ पहले टी20 में करारी हार के बाद इंग्लैंड को लगा दोहरा झटका

रेलवे आरक्षण प्रणाली में बड़ा बदलाव, चार्ट अब 8 घंटे पहले; दिसंबर 2025 तक नया स्मार्ट सिस्टम

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का Red Alert', रातभर बारिश के बाद 'शिमला-कालका रेल लाइन' बंद

हिंदी-मराठी विवाद: बैकफुट पर आई महाराष्ट्र सरकार, त्रिभाषा नीति पर जारी आदेश को किया रद्द
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited