कितने पढ़े लिखे हैं देश के अगले CJI? जानें कहां से ली है डिग्री
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने हाल ही में अपने उत्तराधिकारी के रूप में संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश की है। ऐसे में आज हम आपको जस्टिस संजीव खन्ना की पढ़ाई लिखाई के बारे में बताएंगे।
संजीव खन्ना होंगे अगले सीजेआई
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने हाल ही में अपने उत्तराधिकारी के रूप में संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश की है। वह 10 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। जिसके बाद जस्टिस संजीव खन्ना देश के 51वें सीजेआई बनेंगे।
छह महीने का होगा कार्यकाल
CJI के तौर पर जस्टिस संजीव खन्ना का कार्यकाल छह महीने से थोड़ा अधिक होगा। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, वह 13 मई 2025 को रिटायर हो रहे हैं।
1960 में हुआ जन्म
जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। उनके पिता देस राज खन्ना दिल्ली हाईकोर्ट के जज के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वहीं, उनकी मां सरोज खन्ना दिल्ली यूनिवर्सिटी के एलएसआर में हिंदी की लेक्चरर थीं।
दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई पढ़ाई
एजुकेशन की बात करें तो जस्टिस संजीव खन्ना ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ के कैंपस लॉ सेंटर (CLC) से कानून की पढ़ाई की।
करियर की शुरुआत
साल 1983 में उन्होंने दिल्ली बार काउंसिल में बतौर वकील पंजीकरण कराया। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस से की। इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट में कई सालों तक वकालत की। फिर 18 जनवरी 2019 को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत किया गया।
ऐश संग तलाक-निमरत संग अफेयर की खबरों के बीच मुंह लटकाए दिखे अभिषेक, फैंस बोले 'हरकतें सुधारो...'
लड़कों से खुलकर करती हैं बात, इस राज्य की लड़कियां हद से ज्यादा होती हैं मिलनसार
Top 7 TV Gossips: प्रेग्नेंट हैं 'इंडियन आईडल 12' की अरुणिता? कैंसर को भूल मालदीव में एंजॉय करती दिखीं हिना
चुकंदर या अनार का जूस, किसे माना जाता है खून बढ़ाने की मशीन, जानें कौन बढ़ाता है तेजी से हीमोग्लोबिन
Kapil Sharma Fees: कपिल शर्मा की कमाई देख शर्म से आंखें झुका लेंगे TMKOC के 'जेठालाल', एक एपिसोड से कमा लेते हैं तिजोरी भरकर पैसा
Aaj Ka Rashifal 22 October 2024: मंगलवार के दिन इन राशियों को लव लाइफ में झेलनी होगी मुसीबत, यहां पढ़ें राशिफल
RRB ALP Admit Card 2024: जारी होने जा रहा आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा
सीमा सजदेह की जिंदगी में आया नया इंसान, सोहेल खान का बेटा निरवान खान बोला 'वो लड़का आपसे बड़ा...'
'सिर्फ निंदा नहीं होगी, श्रमिकों की मौत का बदला लेंगे...' गांदेरबल आतंकी हमले पर LG की दो टूक
Breaking News: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, चार नक्सली ढेर; दो जवान घायल
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited