​नीता अंबानी शादी से पहले करती थीं ये काम, हर महीने मिलते थे मात्र इतने रुपये

Nita Ambani Job Before Marriage: भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि नीता अंबानी शादी से पहले क्या काम करती थीं और उनकी सैलरी कितनी थी?

मुकेश अंबानी की पत्नी
01 / 05

​मुकेश अंबानी की पत्नी​

​भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और फाउंडर नीता अंबानी अपने सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं।​​

इस कॉलेज से ली डिग्री
02 / 05

​​इस कॉलेज से ली डिग्री​

​बता दें कि नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रविन्द्रभाई दलाल और मां का नाम पूर्णिमा दलाल है। उन्होंने मुंबई के नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बीकॉम की डिग्री हासिल की है।​

टीचर की नौकरी
03 / 05

​​टीचर की नौकरी​

​नीता अंबानी 6 साल की उम्र से भरतनाट्यम कर रही हैं और एक ट्रेन्ड डांसर हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने टीचर की नौकरी भी की है। उन्होंने मुंबई में सनफ्लावर नर्सरी में टीचर के रूप में काम करना शुरू किया। उस समय उन्हें मात्र 800 रुपये वेतन मिलता था।​

बच्चों को पढ़ाने में सुकून
04 / 05

​​बच्चों को पढ़ाने में सुकून​

​नीता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कई लोग इस बात पर हंसते थे लेकिन उन्हें बच्चों को पढ़ाने में बहुत सुकून मिलता था। बाद में उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन के जरिए देशभर में कई स्कूलों की स्थापना की, जो कि गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करते हैं।​

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की शुरुआत
05 / 05

​​धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की शुरुआत​

​नीता अंबानी ने ही 2003 में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की शुरुआत की। ये मुंबई के टॉप स्कूलों में से एक माना जाता है। फीस की बात करें तो इस फीस की स्कूल लाखों में है। अधिक जानकारी के लिए स्कूल की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।​

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited