रावण के परिवार में कौन कौन था, जानें उसके कितने बेटे और भाई बहन थे
Ravan Family tree: 12 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस अवसर पर देशभर में रावण का पुतला दहन किया जाता है। दशहरा के अवसर पर जानते हैं कि रावण का पूरा परिवार कैसा था। यह सामान्य ज्ञान का सवाल है।

रावण कौन था
रावण लंका का राजा था। रावण को महान विद्वान, प्रकांड पंडित, महाज्ञानी, राजनीतिज्ञ, महाप्रतापी, महापराक्रमी योद्धा और अत्यन्त बलशाली जैसे नामों से पुकारा गया है।

रावण का परिवार
रावण के पुत्र मेघनाद के बारे में सब जानते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि रावण के कितने बेटे थे। दशहरा के अवसर पर जानते हैं कि रावण का पूरा परिवार कैसा था।

रावण के माता पिता
सारस्वत ब्राह्मण महर्षि पुलस्त्य ऋषि का पौत्र और विश्रवा का पुत्र था। रावण की माता कैकसी थी जो राक्षस कुल की थी। इसलिए रावण ब्राह्मण पिता और राक्षसी माता की संतान था।

तीन पत्नियां
लंका नरेश, राक्षसों के सम्राट रावण का परिवार काफी वृहद था। रावण की तीन रानियां थीं। उसका विवाह का विवाह मय दानव की पुत्रियों से हुआ था। उनके नाम हैं मन्दोदरी और दम्यमालिनी। जबकि तीसरी रानी का नाम ज्ञात नहीं।

रावण के पुत्र
मन्दोदरी से उसे मेघनाद और अक्षय कुमार नामक दो पुत्र थे। दम्यमालिनी से उसके अतिकाय, त्रिशरा, नरान्तक और देवान्तक नामक चार पुत्र थे। रावण के तीन पत्नियों से सात पुत्र उत्पन्न हुए। तीसरी पत्नी से एक पुत्र प्रहस्था था।

रावण के भाई
कैकसी से विश्रवा को जो संतानें हुईं, उनमें सबसे पहले रावण, फिर कुंभकर्ण, फिर विभीषण का जन्म हुआ। इन 4 के अलावा विश्रवा के और भी पुत्र थे जिनमें अहिरावण, खर, दूषण और कुबेर शामिल हैं।

रावण की बहनें
सूपर्णखां रावण की सगी बहन थी, वहीं कुम्भिनी उसकी सौतेली बहन थी।

RCB को 9 साल पहले फाइनल हराने वाला खिलाड़ी, अब उसी टीम को बनाएगा IPL चैंपियन

कौन हैं अनुष्का शर्मा के पास बैठकर RCB को चीयर करने वाली मिस्ट्री गर्ल

राज कपूर की दौलत-शोहरत पर इतरा नहीं पाई कपूर खानदान की ये दो बेटियां, कच्ची उम्र में ही दिलवा दिए थे फेरे

Credit Score: क्रेडिट स्कोर कैसे बनाएं बेहतर, क्यों महत्वपूर्ण? डिटेल में जानिए सबकुछ

PHOTOS: जब एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई 14 वर्षीय IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात

इजराइल ने हमास को फिर दी चेतावनी, कहा- युद्ध विराम समझौते को करो स्वीकार वरना नष्ट होने के लिए हो जाओ तैयार

June Vivah Muhurat 2025: जून में विवाह के सिर्फ 6 शुभ मुहूर्त, नोट कर लें डेट और टाइम

आधी रात को ठप पड़ा X, हफ्ते में दूसरी बार डाउन; दुनियाभर में यूजर्स हुए परेशान, जानें क्या है उपाय

YRKKH Spoiler 31 May: अभिरा को देखते ही दीवाना होगा अंशुमन, गीतांजली संग सगाई के लिए राजी होगा अरमान

Raid 2 Box Office Day 30: अजय देवगन स्टारर रेड-2 के कलेक्शन में आया उछाल, कमाई देख खुश हुए मेकर्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited