किस मुगल बादशाह ने बनवाया था लाल किला, पहली बार कब और किसने फहराया तिरंगा

When and who hoisted the Tiranga on Lal Qila for the first time: 15 अगस्त के अवसर पर प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं। लाल किले का निर्माण 1638 से 1648 के बीच हुआ था। क्या आप जानते हैं कि किस मुगल बादशाह ने लाल किले का निर्माण कराया और किसने सबसे पहले लाल किले पर तिरंगा फहराया।

01 / 07
Share

लाल किले का महत्व

15 अगस्त के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री दिल्ली स्थित लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं और देश को लाल किले की प्राचीर से संबोधित करते हैं। लाल किले का निर्माण 1638 से 1648 के बीच हुआ था।

02 / 07
Share

पीएम मोदी फहराएंगे तिरंगा

15 अगस्त 2024 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा तिरंगा फहराएंगे। इस बार वे 11वीं बार तिरंगा फहराएंगे।

03 / 07
Share

किसने बनवाया तिरंगा

जिस लालकिले पर आजादी का जश्न मनाया जाता है, क्या आप जानते हैं कि किस मुगल बादशाह ने लाल किले का निर्माण कराया और किसने सबसे पहले लाल किले पर तिरंगा फहराया।

04 / 07
Share

शाहजहां ने बनवाया

आपको बता दें कि लाल किले का निर्माण ताजमहल बनवाने वाले मुगल बादशाह शाहजहां ने करवाया था। 1638 से 1648 के बीच मुगल बादशाह शाहजहां ने लाल किला बनवाया। लाल किले के लिए दो जगह चुनी गई थीं जिनमें एक रायसीना हिल भी थी। हालांकि वहां लाल किला नहीं बना।

05 / 07
Share

शाहजहां की खासियत

मुगल सम्राट शाहजहां ने लाल किले को अपनी राजधानी शाहजहांनाबाद के महल के रूप में बनवाया था। लाल किला और ताजमहल बनवाने वाले शाहजहां ने कई शानदार इमारतें बनवाईं। इनमें दिल्ली की जामा मस्जिद भी शामिल है।

06 / 07
Share

पहली बार किसने फहराया तिरंगा

15 अगस्त, 1947 को लालकिले पर पहली बार तिरंगा फहराया गया था। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लालकिले से तिरंगा फहराया था।

07 / 07
Share

प्रतियोगी परीक्षा का सवाल

सामान्य ज्ञान से संबंधित ये सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछ लिया जाता है। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो इस सवाल का जवाब अपने दिमाग में बिठा लें।