पिता CO और बेटी बनी कलेक्टर, यूपीएससी क्रैक रच दिया इतिहास

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का रिजर्व लिस्ट हाल ही में जारी हुआ है। इस लिस्ट के जारी होते ही देश को 120 नए IAS-IPS और मिल गए। UPSC CSE के रिजर्व लिस्ट में एक नाम बुलंदशहर जिले के खुर्जा की रहने वाली अनुकृति तोमर का भी है। अनुकृति ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक की है। आइए उनकी सफलता के पीछे के संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

01 / 05
Share

UPSC में सफलता

अनुकृति तोमर ने यूपी पीसीएस की परीक्षा भी दी हुई है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है। उनके रैंक के अनुसार, उन्हें IAS सर्विस मिल सकता है।

02 / 05
Share

अनुकृति तोमर

यूपीएससी द्वारा जारी रिजर्व लिस्ट में यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा की रहने वाली अनुकृति तोमर का भी नाम है। अनुकृति ने सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक करके इतिहास रच दिया है।

03 / 05
Share

पिता यूपी पुलिस में CO

अनुकृति तोमर के पिता संजीव कुमार तोमर यूपी पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक CO के पद पर तैनात हैं। अनुकृति की सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। पिता संजीव कुमार तोमर ने बताया कि बेटी की इस सफलता से पूरा नगर गौरवपूर्ण महसूस कर रहा है।

04 / 05
Share

IGNOU से पढ़ाई

अनुकृति शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उनकी 12वीं की स्कूलिंग राजीव इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से मास्टर्स की डिग्री ली है।

05 / 05
Share

LLB की डिग्री

मास्टर्स के बाद अनुकृति ने पुणे के Symbiosis Law School में दाखिला लिया। उन्होंने यहां से BA LLB की डिग्री ली। साल 2016 से 2021 तक उन्होंने वकालत की पढ़ाई की। इस दौरान वो सिविल सर्विस की तैयारी भी करती रहीं।