बिना कोचिंग 25 की उम्र में तीन बार UPSC पास, घर पर पढ़ाई करके बनीं IAS
यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा को एक बार पास करने में छात्रों को सालों लग जाते हैं। ऐसे में एक नाम आयुषी प्रधान का सामने आता है। आयुषी ने यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को तीन बार क्रैक कर इतिहास रच दिया है। खास बात ये है कि उन्होंने बिना कोचिंग किए ही ये मुकाम हासिल किया है। आइए उनकी इस सफलता को करीब से जानते हैं।


ओडिशा की रहने वाली
आयुषी प्रधान ओडिशा के भुवनेश्वर की रहने वाली हैं। आयुषी ने इस बार यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 की परीक्षा रैंक 36 लाकर क्रैक कर ली है। बता दें कि उन्होंने तीसरी बार UPSC क्रैक किया है।


पढ़ाई में अव्वल
आयुषी प्रधान की स्कूलिंग भुवनेश्वर से हुई है। बेहद साधारण परिवार से आने वाली आयुषी शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं। 12वीं के बाद आयुषी डॉक्टरी करना चाहती थीं, लेकिन NEET में पास ना होने के चलते उन्हें बीटेक में एडमिशन लेना पड़ा।
BTech के बाद MBA
आयुषी ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करने के बाद MBA में एडमिशन लिया। इस दौरान उन्होंने UPSC करने का कभी सोचा ही नहीं था। वो कॉलेज प्लेसमेंट की तैयारी में लग गईं। एमबीए के बाद उनका चयन एक प्राइवेट कंपनी में हो गया।
NGO के साथ किया काम
आयुषी अपनी मां के साथ एक गांव में NGO टीम के साथ गईं थीं। इस दौरान ही गांव की हालत देखकर उनका मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ। हालांकि, आयुषी ने प्राइवेट नौकरी ज्वॉइन कर ली थी। उन्होंने अचानक नौकरी छोड़ दी और UPSC की तैयारी में लग गईं।
पहले प्रयास में UPSC पास
आयुषी ने UPSC परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर ली थी। हालांकि उनका इंटरव्यू में सेलेक्शन नहीं हुआ। दूसरे प्रयास में आयुषी को रैंक 334 मिला था और वो IDES कैडर के लिए चुनी गईं।
बिना कोचिंग बनीं IAS
एक इंटरव्यू में आयुषी बताती हैं कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए कभी कोई कोचिंग नहीं की। अपने तीसरे प्रयास में आयुषी को रैंक 26 प्राप्त हुआ है और वो IAS ऑफिसर के लिए सेलेक्ट हो गई हैं।
रोज बस 30 मिनट कर लें ये जापानी वॉक, वजन कंट्रोल के लिए नहीं पड़ेगी डाइटिंग-एक्सरसाइज की जरूरत, हमेशा रहेंगे फिट
K2 चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला कौन थीं, KBC में पूछा गया 5 करोड़ का सवाल
18 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड लीक; Google, Facebook, Apple और Instagram के यूजर्स का डेटा शामिल
IAS बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए, डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने बता दिया
प्यार, समझ और तकरार: इन 4 किताबों में झलकता पति-पत्नी का रिश्ता
महेंद्रगढ़ में रफ्तार का कहर, कार और ट्रक की भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कार काटकर निकालने पड़े शव
Pi Coin Price Prediction: पाई कॉइन की कीमत में गिरावट, लेकिन 2030 तक इतनी हो जाएगी, सोच भी नहीं सकते!
फ्री में आधार अपडेट कराने का आखिरी मौका, UIDAI ने तय की अंतिम तारीख, इसके बाद लगेगा इतना चार्ज
दो से तीन चरणों में हो सकता है 'बिहार विधानसभा चुनाव', दीवाली और छठ को ध्यान में रख कर तारीख होगी तय
दिल्ली : 30 जून 2026 तक यमुना रिवरफ्रंट का काम होगा पूरा, डीडीए ने तय की समयसीमा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited