सिर से उठा पिता का साया, बिना कोचिंग UPSC Rank 2 लाकर बेटी ने लौटाई मां की मुस्कान
कहते हैं अगर मेहनत सच्ची लगन से की जाए तो सफलता जरूर हासिल होती है। इस कथन की सबसे बड़ी उदाहरण हैं IAS गरिमा लोहिया। यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा बिना किसी कोचिंग के गरिमा ने Rank 2 लाकर क्रैक किया है। हालांकि उनकी सफलता के पीछे काफी संघर्ष रहा है। आइए IAS गरिमा लोहिया के करियर पर एक नजर डालते हैं।

UPSC Rank 2 टॉपर
यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 2 लाकर टॉप करने वाली गरिमा लोहिया की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है। परिवार को संभालते हुए पढ़ाई करना और पूरे परिवार को गौरवान्वित महसूस कराना गरिमा की कहानी का हिस्सा है।

बक्सर की रहने वाली
गरिमा लोहिया बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली है। गरिमा के पिता मनोज कुमार लोहिया बक्सर जिले में कपड़ा के थोक व्यापारी थे। गरिमा जब स्कूल में थीं तभी अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनके पिता का निधन हो गया। बेहद छोटी उम्र में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया।

मां ने उठाई जिम्मेदारी
पिता के निधन के बाद गरिमा की मां सुनीता देवी किसी तरह से खुद को संभालते हुए बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाई। इस दौरान वो 13 लोग के ज्वाइंट फैमिली में रहती थीं। गरिमा दो बहनें और एक भाई हैं।

पढ़ाई में अव्वल
शुरू से पढ़ाई में अव्वल गरिमा ने वुड स्टॉक स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद वाराणसी के सनबीम स्कूल भगवानपुर से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई की है। स्कूलिंग के बाद वो दिल्ली चली आईं। दिल्ली के किरोड़ी मल कॉलेज से उन्होंने बीकॉम की डिग्री हासिल की।

UPSC की तैयारी
कॉलेज में ही गरिमा का मन यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी में लग गया। हालांकि, सिविल सर्विस की तैयारी के लिए उन्होंने कोई कोचिंग नहीं की। वो बिना कोचिंग के घर पर रहकर ही तैयारी में लग गईं।

मिली सफलता
साल 2022 की सिविल सर्विस परीक्षा में गरिमा को सफलता हासिल हुई। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 2 लाकर UPSC में टॉप किया। उन्हें IAS सर्विस में होम कैडर यानी बिहार कैडर मिला।

किस मुस्लिम देश के नोट पर छपती थी भगवान गणेश की फोटो? जानें ऐसे ही 5 सवालों के जवाब

पापा के गुजर जाने पर हिम्मत हारकर नहीं बैठी ये हसीनाएं, घर-परिवार की उठाई जिम्मेदारी और दुनिया में कमाया नाम

क्या मचने वाली है भयंकर तबाही? समंदर के नीचे से आया पैगाम; दिखा 'प्रलय' का संकेत!

इस हसीना ने कमाई में दी प्रियंका-आलिया को टक्कर, 50 सेकंड के लिए वसूली 5 करोड़, जानें नेटवर्थ

आईसीसी रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, नंबर वन की कुर्सी पर 5 खिलाड़ी

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नए शख्स की एंट्री! सोनम ने आखिर किसे की महीने भर में 234 बार कॉल

Delhi Crime: खूनी खेल में बदला मामूली विवाद, बीयर की बोतलों और चाकू से किशोर पर किया ताबड़तोड़ वार, हत्या के आरोप में तीन नाबालिग गिरफ्तार

ईरान का अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को पलटवार, खामेनेई बोले-' ईरान सरेंडर नहीं करेगा, अगर अमेरिकी सेना उतरी तो...'

इस मजदूर का Video देख हैरान रह गए लोग, अनोखे जुगाड़ से सिर पर रख ली इतनी ईंटें, गिनती भूल जाएंगे

कल का मौसम 19 June 2025 : मानसूनी बादल डाउन करेंगे तापमान, मूसलाधार बारिश संग आएगा तूफान; बिजली गिरने का अलर्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited