UPSC के लिए छोड़ी लाखों की जॉब, बिना कोचिंग नम्रता बन गईं IAS
यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक करने वाले हर छात्र लाखों युवाओं के लिए प्रेरणादायक होते हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है आईएएस ऑफिसर नम्रता चौबे की। छोटे से गांव की रहने वाली नम्रता ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक करने के लिए लाखों की नौकरी छोड़ दी थी। आइए उनके करियर पर एक नजर डालते हैं।

झारखंड की रहने वाली
आईएएस नम्रता चौबे मूलरूप से झारखंड के गढ़वा जिले की रहने वाली हैं। वो एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं। उनका पालन पोषण एक संयुक्त परिवार में हुआ है।

सरकारी स्कूल से पढ़ाई
नम्रता की स्कूलिंग झारखंड के गढ़वा एक सरकारी स्कूल से हुई है। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई गढ़वा से ही की है। शुरू से पढ़ाई में अव्वल रहने वाली नम्रता का पूरा परिवार चाहता था कि वो UPSC पास करें।

IIT कानपुर से पढ़ाई
स्कूलिंग के बाद नम्रता ने आईआईटी कानपुर में एडमिशन लिया। यहां से उन्होंने बायोलॉजिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उनका चयन कॉलेक के कैंपस प्लेसमेंट में हो गया।

लाखों का जॉब
नम्रता ने कॉलेज प्लेसमेंट के बाद मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब शुरू कर दिया। उन्होंने एक साल तक इस कंपनी में जॉब किया। अच्छी सैलरी होने के बावजूद उनका मन सिविल सर्विस की ओर जाने का हुआ।

UPSC की परीक्षा
नम्रता ने साल 2019 में पहली बार यूपीएससी परीक्षा दी। हालांकि, उन्हें इसमें असफलता हासिल हुई। UPSC में फेल साल 2021 की यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में नम्रता को सफलता हासिल हुई और उन्हें रैंक 73 प्राप्त हुआ।

शेयर की बुकलिस्ट
IAS नम्रता ने UPSC के लिए बुकलिस्ट शेयर की। इस लिस्ट में एम लक्ष्मीकांत की इंडियन पॉलिटी, आरएस शर्मा की इतिहास और बिपिन चंद्र की बुक शामिल है। नम्रता कहती हैं कि यूपीएससी सिविस सर्विस की परीक्षा क्रैक करने के लिए कम से कम 10-12 घंटे की पढ़ाई जरूरी है।

भारतीय महिला टीम ने T20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड का हुआ बुरा हाल

सदियों का स्वाद, थाली में दर्ज इतिहास, ये हैं दुनिया की 5 सबसे पुरानी डिशेज

डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, शरीर में जाते ही बढ़ाने लगते हैं शुगर लेवल

यहां है मौत की पहाड़ी जहां 72 साल में कोई नहीं कर पाया है चढ़ाई, इस वजह से कहते हैं किलर माउंटेन

First Job से पहले अपने रिज्यूमे में कर लें बदलाव, नौकरी में लग सकता है जैकपॉट

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 5 जुलाई 2025 को बैंक खुले हैं या बंद? देखें RBI छुट्टियों की लिस्ट

संभल में सड़क हादसा; बारात की खुशियां मातम में बदली, दूल्हे समेत 8 की दर्दनाक मौत

'रामायण' में मां कौशल्या के रोल के लिए मेकर्स को रणबीर ने दिया था इंदिरा कृष्णन का नाम, एक्ट्रेस ने कहा-"स्टार-एटिट्यूड नहीं दिखाते..."

Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान, जान लें संपूर्ण पूजा विधि

अर्जेंटीना पहुंचे PM मोदी; कृषि, खनन, तेल और गैस सप्लाई पर समझौता संभव, जानें पूरा शेड्यूल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited