छोड़ी लाखों की जॉब तो घर वाले हुए नाराज, बेटी ने दो बार UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को एक बार पास होना मुश्किल होता है। वहीं, IAS प्रिया रानी का नाम सामने आता है जिन्होंने UPSC Exam को दो बार क्रैक कर इतिहास रच दिया है। बिहार के छोटे से गांव से आने वाली प्रिया रानी का यूपीएससी सफर बेहद रोचक और प्रेरणादायक रहा है। आइए उनकी सफलता के पीछे के संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

IAS प्रिया रानी
01 / 06

IAS प्रिया रानी

प्रिया रानी ने इस साल यूपीएससी की परीक्षा दोबारा क्रैक की है। इस बार उन्हें ऑल इंडिया रैंक 69 प्राप्त हुआ और वो IAS सर्विस के लिए सेलेक्ट हुई हैं। बेहद कम उम्र में UPSC दो बार क्रैक करके इतिहास रच दिया है।

बिहार की रहने वाली
02 / 06

बिहार की रहने वाली

प्रिया रानी मूलरूप से बिहार के फुलवारी शरीफ के कुरकुरी गांव की रहने वाली हैं। बेहद साधारण परिवार से आने वाली प्रिया के पिता एक किसान हैं। वहीं, उनकी माता एक गृहिणी हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं रखी।

BTech की डिग्री
03 / 06

BTech की डिग्री

शुरू से पढ़ाई में अव्वल प्रिया रानी की स्कूलिंग होम टाउन से ही हुई है। स्कूलिंग खत्म होने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग का रुख किया। इसके लिए रांची में स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस बेसरा में BTech Course में एडमिशन लिया। प्रिया Electrical Engineering की डिग्री रखती हैं।

बेंगलुरु में नौकरी
04 / 06

बेंगलुरु में नौकरी

इंजीनियरिंग पूरा होते ही प्रिया को प्राइवेट कंपनी में जॉब मिल गई। उन्हें बेंगलुरु में एक कंपनी में हाई सैलरी पर जॉब करने लगीं। इस दौरान उनका मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ। उन्होंने जॉब छोड़ दी। नौकरी छोड़ने पर उनके परिवार ने काफी नाराजगी जताई।

दिल्ली में की तैयारी
05 / 06

दिल्ली में की तैयारी

प्रिया रानी ने यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी दिल्ली में रहकर की। उन्हें अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल हो गई। साल 2021 में उन्हें रैंक 284 प्राप्त हुआ और वो IDES सर्विस के लिए चुनी गईं।

ऐसे बनीं IAS
06 / 06

ऐसे बनीं IAS

पहले प्रयास में सफलता हासिल होने के बाद प्रिया ने फिर से परीक्षा दी। साल 2023 की यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में उन्हें रैंक 69 से सफलता हासिल हुई और वो IAS कैडर के लिए चुनी गईं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited