अचानक चली गई सुनने की क्षमता, फिर 4 महीने की तैयारी में सौम्या Rank 9 लाकर बनीं IAS
यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक करने वाले हर कैंडिडेट्स की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली होती है। ऐसी ही एक कहानी IAS ऑफिसर सौम्या शर्मा की है। अचानक सुनने की क्षमता खोने के बाद सौम्या ने देश की सबसे कठिन परीक्षा को शानदार रैंक से क्रैक किया है। आईए IAS सौम्या की करियर पर एक नजर डालते हैं।

IAS सौम्या शर्मा
IAS सौम्या शर्मा का नाम देश की सबसे मशहूर महिला आईएएस अधिकारियों में शामिल है। उन्होंने साल 2017 की सिविल सर्विस परीक्षा की परीक्षा रैंक 9 लाकर क्रैक की है। उनका यूपीएससी सफर काफी संघर्ष भरा रहा है।

दिल्ली की रहने वाली
आईएएस सौम्या शर्मा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उनकी पूरी पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। सौम्या के पिता अशोक शर्मा और मां लीना शर्मा पेशे से डॉक्टर हैं। यही वजह है कि उन्हे शुरू से घर में पढ़ाई का माहौल मिला है।

10वीं 12वीं की टॉपर
शुरू से पढ़ाई में अव्वल रहने वाली सौम्या शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा शानदार मार्क्स से पास की थी। उन्होंने अपने स्कूल में टॉप किया था। स्कूलिंग के दौरान ही उनके साथ एक अजीब हादसा हुआ।

चली गई सुनने की क्षमता
एक इंटरव्यू में सौम्या बताती हैं कि स्कूल के दिनों में जब वो महज 16 साल की थीं तब अचानक उनके सुनने की क्षमता चली गई। वो 90 से 95 प्रतिशत तक सुनने की ताकत खो चुकी थीं।

वकालत की पढ़ाई
अचानक सुनने की क्षमता खोने के बाद भी सौम्या ने हिम्मत नहीं हारी। स्कूलिंग खत्म होने के बाद वो वकालत की पढ़ाई के लिए दिल्ली के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। उन्होंने वकालत में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

सिविल सर्विस की तैयारी
वकालत खत्म होते ही वो सिविल सर्विस की तैयारी में लग गईं। सौम्या ने महज 4 महीने की तैयारी में ही सिविल सर्विस की परीक्षा शानदार रैंक से क्रैक कर ली। उन्हें 2017 की UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 9 प्राप्त हुआ। वो IAS कैडर के लिए चुनी गईं।

रोज बस 30 मिनट कर लें ये जापानी वॉक, वजन कंट्रोल के लिए नहीं पड़ेगी डाइटिंग-एक्सरसाइज की जरूरत, हमेशा रहेंगे फिट

K2 चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला कौन थीं, KBC में पूछा गया 5 करोड़ का सवाल

18 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड लीक; Google, Facebook, Apple और Instagram के यूजर्स का डेटा शामिल

IAS बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए, डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने बता दिया

प्यार, समझ और तकरार: इन 4 किताबों में झलकता पति-पत्नी का रिश्ता

'आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है', प्रतिनिधिमंडल ने अल्जीरिया में कहा; दूसरा डेलिगेशन पहुंचा स्पेन

बांग्लादेश ने अपने 'पिता' शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर नोटों पर से हटाई, इनकी तस्वीरें लगाकर जारी किए नए नोट

CSP आवास के हंगामे पर कार्रवाई; कटनी के SP समेत कई अधिकारियों का हुआ तबादला

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एंकर ग्रुप के निदेशक हेमंग शाह की गिरफ्तारी को बताया अवैध, पुलिस पर ‘जल्दबाजी’ का आरोप

आखिर कैसे एक के बाद एक पांच रूसी एयरबेस पर हमला कर गया यूक्रेन, जिसमें ध्वस्त हो गए 41 बॉम्बर; पढ़िए जेलेंस्की के सबसे खतरनाक मिशन की कहानी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited