RBI की नौकरी, लंच ब्रेक में की पढ़ाई, पहले प्रयास में UPSC Rank 6 लाकर बनीं IAS
यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने में कई छात्रों का सालों लग जाते हैं। वहीं, इस बार यूपीएससी में रैंक 6 लाकर IAS बनने वाली सृष्टि डबास ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा बिना किसी कोचिंग के पहले प्रयास में ही क्रैक करके इतिहास रच दिया है। हालांकि, उनके लिए यह सफर आसान नहीं था। आइए IAS सृष्टि डबास के करियर पर एक नजर डालते हैं।

IAS सृष्टि डबास
यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 की परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल 2024 में जारी हुआ। रिजल्ट जारी होते ही सृष्टि डबास का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दरअसल, सृष्टि डबास ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 6 के साथ क्रैक की है।

दिल्ली की रहने वाली
IAS सृष्टि डबास मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उनकी पूरी पढ़ाई होम टाउन दिल्ली में ही हुई है। सृष्टि के पिता दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। वहीं, उनकी माता एक गृहिणी हैं।

पढ़ाई में अव्वल
सृष्टि शुरू से पढ़ाई में काफी अव्वल रही हैं। उनकी स्कूलिंग गंगा इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। उन्हें 10वीं में 10 CGPA और 12वीं में 96% मार्क्स प्राप्त हुए थे। स्कूलिंग के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया।

मास्टर्स की डिग्री
दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन से उन्होंने बीए पॉलिटिकल साइंस की डिग्री हासिल की। इसके बाद इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी IGNOU से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

RBI में मिली जॉब
मास्टर्स के दौरान ही सृष्टि डबास ने रिजर्व बैंक में ग्रेड बी की परीक्षा क्रैक की। उनका चयन आरबीआई में एचआर डिपार्टमेंट में हो गया। आरबीआई में काम करते हुए सृष्टि का मन सिविल सर्विस में जाने का हो गया।

लंच ब्रेक में पढ़ाई
सृष्टि डबास एक इंटरव्यू में बताती हैं कि रिजर्व बैंक में नौकरी करते हुए वो बहुत मुश्किल से पढ़ाई के लिए समय निकाल पाती थीं। इस दौरान वो RBI के लाइब्रेरी में और लंच ब्रेक में पढ़ाई किया करती थीं।

पहले प्रयास में पास
सृष्टि डबास ने साल 2023 की सिविल सर्विस परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर ली। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 6 प्राप्त हुआ। उनका चयन IAS सर्विस के लिए हुआ है। सृष्टि एक कथक डांस परफॉर्मर भी रही हैं।

रात में कितने बजे तक पढ़ना चाहिए? फिजिक्स वाला ने बता दिया

Stars Spotted Today: मेट्रो में मस्ती करते दिखे सारा-आदित्य, मलाइका अरोड़ा के बोल्ड लुक ने खींचा ध्यान

देश का पहला Lighthouse किस शहर में है, यहां कब जली थी पहली लाइट

रूस क्यों नहीं करता ब्रह्मोस का इस्तेमाल, कितनी है उसकी हिस्सेदारी?

बुमराह खेल सकते हैं सभी 5 टेस्ट मैच, बस करना होगा ये काम

मेरे पर कोई दबाव नहीं है, ना मैं किसी पर दबाव डालता हूं, ना दबाव में आता हूं- उपराष्ट्रपति

मुजफ्फरपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी शुरू, कांवड़ियों के लिए बनेगी जर्मन हैंगर टेंट सिटी, मिलेगी ये खास सुविधाएं

Amazing Video: मगरमच्छ के जबड़े में फंसकर अपनी जिंदगी हारने वाला था जेब्रा, फिर हुआ ऐसा चमत्कार देखते रह जाएंगे आप

बिहार के 6 हवाई अड्डों के विकास के लिए राज्य सरकार और AAI के बीच MoU साइन

Bigg Boss 19 की शूटिंग इस दिन होगी शुरू, होस्ट सलमान खान करेंगे पहला प्रोमो शूट!
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited