इंजीनियरिंग के बाद मिली लाखों की जॉब, विशाखा सब छोड़कर चलीं UPSC की राह, Rank 6 लाकर बनीं IAS

यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा शानदार रैंक से क्रैक करने वाली IAS विशाखा यादव की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है। विशाखा यादव ने UPSC सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 6 के साथ क्रैक किया है। हालांकि, शुरुआत में उनका टारगेट UPSC क्रैक करने का नहीं था। आइए IAS विशाखा यादव की सफलता पर एक नजर डालते हैं।

01 / 07
Share

UPSC CSE 2019 टॉपर

यूपीएससी सिविल सर्विस 2019 का रिजल्ट सामने आया तो उसमें छठे रैंक पर विशाखा यादव का नाम था। विशाखा यादव का UPSC सफर सीधा नहीं था। उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

02 / 07
Share

दिल्ली की रहने वाली

आईएएस विशाखा यादव दिल्ली के द्वारका इलाके की रहने वाली हैं। विशाखा का जन्म साल 1994 में हुआ था। उनके पिता राजकुमार यादव दिल्ली पुलिस विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हैं।

03 / 07
Share

इंजीनियरिंग की डिग्री

विशाखा यादव की पूरी पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। स्कूलिंग खत्म करने के बाद विशाखा ने इंजीनियरिंग करने का फैसला लिया। इसके लिए दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में BE Course में एडमिशन लिया। उन्होंने BE कंप्यूटर सॉफ्टवेयर डेवरपमेंट की डिग्री ली।

04 / 07
Share

मिली लाखों की नौकरी

इंजीनियरिंग खत्म होते ही विशाखा को बैंगलुरू की एक मल्टी नेशनल कंपनी में लाखों के पैकेज पर जॉब मिल गई। विशाखा बैंगलुरू चली गईं और सॉफ्टवेयर डेवलपर के पोस्ट पर जॉब करने लगीं। इस दौरान उन्हें सिविल सर्विस में जाने का मन हुआ।

05 / 07
Share

छोड़ दी जॉब

विशाखा यादव ने यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी के लिए लाखों की जॉब छोड़ दी। वो दिल्ली वापस चली आईं और Civil Service की तैयारी में लग गईं। शुरुआत में उन्होंने कोचिंग की थी।

06 / 07
Share

UPSC में मिली असफलताएं

विशाखा यादव को UPSC Exam में अपने शुरुआत के दो प्रयास में असफलताओं का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों ने उनके जॉब छोड़ने के फैसले पर भी सवाल उठाए। इसके बावजूद विशाखा ने अपनी तैयारी जारी रखी।

07 / 07
Share

मिली शानदार सफलता

विशाखा को साल 2019 की UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता हासिल हुई। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 6 प्राप्त हुआ। विशाखा का चयन IAS कैडर के लिए हुआ। IAS विशाखा यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी खूबसूरती की चर्चा हर तरफ होती है।