मुख्तार की बहू को गिरफ्तार करने वाली IPS रोक रहीं बहराइच का दंगा, लंदन से पढ़ी हैं SP वृंदा

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल ने हिंसक रूप ले लिया। उपद्रवियों की भीड़ को काबू में करने के लिए बहराइच की एसपी IPS वृंदा शुक्ला भी सड़क पर नजर आईं। वृंदा शुक्ला का नाम देश की सबसे कड़क महिला आईपीएस की लिस्ट में शामिल है। विदेश में पढ़ाई करने वाली IPS वृंदा ने कई बड़े केस सॉल्व किए हैं। आइए उनके करियर पर एक नजर डालते हैं।

01 / 05
Share

UP की सख्त IPS ऑफिसर

यूपी के बहराइच में हिंसा के दौरान 50 से अधिक घरों में तोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला चर्चा में हैं। उन्हें यूपी में लेडी सिंघम कहा जाता है।

02 / 05
Share

लंदन में पढ़ाई

IPS वृंदा शुक्ला मूलरूप से हरियाणा के पंचकुला की रहने वाली है। उन्होंने वहीं के स्कूल से पढ़ाई की है। वृंदा ने पुणे के कॉलेज से ग्रेजुएशन की। इसके बाद उन्होंने लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड सोशल साइंस से अपनी पढ़ाई की।

03 / 05
Share

विदेश में नौकरी

लंदन से पढ़ाई के बाद वृंदा ने अमेरिका की एक निजी कंपनी में नौकरी भी की थी। वहीं, उन्हें UPSC करने का मन किया। यही वजह थी कि उन्होंने अच्छी सैलरी वाली नौकरी को छोड़ दिया और भारत वापस आ गईं।

04 / 05
Share

UPSC में सफलता

साल 2014 में वृंदा शुक्ला को यूपीएससी में सफलता मिली। वो IPS कैडर के लिए चुनी गईं। पहले उन्हें नागालैंड कैडर मिला था, लेकिन 2022 में कैडर बदलकर यूपी कर दिया गया है।

05 / 05
Share

मुख्तार अंसारी की बहू को किया गिरफ्तार

वृंदा शुक्ला का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में तब आया जब उन्होंने मुख्तार अंसारी की बहू निखत बानो को गिरफ्तार किया था।