रिटायर्ड बस कंडक्टर की बेटी को PCS में रैंक 1, अंकिता बनीं SDM, ऐसे की पढ़ाई

सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को IAS-IPS और PCS अधिकारियों की सफलता की कहानी जरूर पढ़नी चाहिए। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है SDM अंकिता पाटकर की। अंकिता पाटकर ने MP PCS परीक्षा में रैंक 1 लाकर टॉप किया है। हालांकि, अंकिता की इस सफलता के पीछे का संघर्ष काफी कुछ सिखाता है। आइए उनके करियर पर एक नजर डालते हैं।

01 / 06
Share

मध्य प्रदेश की रहने वाली

MP PCS 2021 परीक्षा में रैंक 1 लाने वाली अंकिता पाटकर मूल रूप से मध्य प्रदेश के रायसेन की रहने वाली है। वो एक बेहद मध्यम वर्गीय परिवार से नाता रखती हैं।

02 / 06
Share

पिता रिटायर्ड बस कंडक्टर

अंकिता पाटकर के पिता मध्य प्रदेश परिवहन में बस कंडक्टर रह चुके हैं। वो फिलहाल डाक एजेंट के तौर पर काम करते हैं। उनकी माता एक सहायक शिक्षिका रही हैं। यही वजह है कि उन्हें घर में पढ़ाई का माहौल शुरू से मिला।

03 / 06
Share

पढ़ाई में अव्वल

अंकिता पाटकर शुरू से पढ़ाई में काफी अव्वल रही हैं। वो बताती हैं कि तमाम मुश्किलों के बावजूद उनके माता-पिता ने कभी पढ़ाई में कोई कमी नहीं रखी। उनकी शुरुआती पढ़ाई रायसेन से ही हुई है।

04 / 06
Share

नवोदय विद्यालय में एडमिशन

अंकिता का चयन नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में हो गया था। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय से हुई। यहीं उनका मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ। स्कूलिंग के बाद उन्होंने BSc मैथ्स की डिग्री ली।

05 / 06
Share

सिविल सर्विस की तैयारी

अंकिता ने कॉलेज के साथ ही सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि, उन्हें शुरुआत के दो प्रयासों में असफलताओं का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद वो पीछे नहीं हटीं और तैयारी जारी रखा।

06 / 06
Share

मिली रैंक 1 से सफलता

साल 2021 की मध्य प्रदेश सिविल सर्विस परीक्षा में अंकिता पाटकर को Rank 1 प्राप्त हुआ। वो पूरे प्रदेश में टॉपर रहीं। रैंक के अनुसार, उनका चयन डिप्टी कलेक्टर यानी SDM के पद के लिए हुआ है।