स्कॉलरशिप ने बनाया SDM, सरकारी स्कूल की प्रियंका को PCS में Rank 23

सिविल सर्विस जैसी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को IAS, IPS या PCS अधिकारियों की सक्सेस स्टोरी जरूर पढ़नी चाहिए। इससे कठिन परीक्षा को क्रैक करने का सही तरीका पता कर सकते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी SDM प्रियंका भलावी की है। गांव की रहने वाली प्रियंका भलावी ने MP PCS परीक्षा को कैसे क्रैक किया आइए करीब से जानते हैं।

01 / 06
Share

गांव की रहने वाली हैं प्रियंका

प्रियंका भलावी मध्य प्रदेश के बैतूल गंज जिले के एक गांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म एक बेहद मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता सरकारी स्कूल में एक शिक्षक और माता गृहणी हैं।

02 / 06
Share

सरकारी स्कूल में पढ़ाई

प्रियंका भलावी की शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से हुई। उन्होंने कन्या विद्यालय गंज से अपनी स्कूलिंग पूरी की। स्कूलिंग के बाद वो जेएच कॉलेस से कंप्यूटर साइंस सब्जेक्ट में BSc की डिग्री ली। ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद प्रियंका ने फिजिक्स में MSc की डिग्री हासिल की।

03 / 06
Share

सिविल सर्विस में जाने का मन

मास्टर्स डिग्री के बाद प्रियंका सिविल सर्विस की तैयारी में लग गईं। प्रियंका बताती हैं कि उनके पास कोचिंग करने का पैसा नहीं था। इस दौरान उन्होंने स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया।

04 / 06
Share

स्कॉलरशिप योजना में चयन

प्रियंका भवाली का चयन साल 2017 में सरकारी योजना में हुआ। इस दौरान उन्हें हायर स्टडी के लिए स्कॉलरशिप की मदद मिली। इसकी मदद से दिल्ली जाकर परीक्षा की तैयारी करने लगीं।

05 / 06
Share

शुरुआत में मिली असफलता

प्रियंका को MPPSC के शुरुआती तीन प्रयासों में असफलता हासिल हुई। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने पढ़ाई करने के तरीके में थोड़ा बदलाव किया।

06 / 06
Share

शानदार रैंक से पास

प्रियंका भलावी को कड़ी मेहनत के बाद साल 2020 की एमपी पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल हुई। वो रैंक 23 लाकर एसडीएम पद के लिए चुनी गईं। प्रियंका एग्जाम टिप्स देते हुए कहती हैं कि वो सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करती थीं और रोज 8 से 10 घंटे पढ़ती थीं।