पिता की हत्या के बाद माथे पर लगा 'क्रिमिनल की बेटी' का दाग...आयुषी ने DSP बनकर दिया जवाब
कहते हैं इरादे नेक हो और मेहनत पूरी लगन से की जाए तो सफलता जरूर हासिल होती है। ऐसी ही कहानी है यूपी पुलिस में तैनात DSP आयुषी सिंह की। आयुषी के पिता की हत्या कोर्ट परिसर में हो गई थी जिसके बाद से लोग उन्हें क्रिमिनल की बेटी होने के ताना देने लगे। समाज के तानों का जवाब देते हुए आयुषी DSP बन गईं। आइए उनके करियर और संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

DSP आयुषी सिंह
DSP आयुषी सिंह की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है। उनकी कहानी पिता की हत्या, कम उम्र में लोगों के ताने और पढ़ाई के प्रति लगाव के इर्द-गिर्द घूमती है।

मुरादाबाद की रहने वाली
डीएसपी आयुषी सिंह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा था। आयुषी के पिता पेशे से एक पॉलिटिशियन रह चुके हैं। वो मुरादाबाद के डिलारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख थे।

आपराधिक मामले
आयुषी के पिता योगेंद्र सिंह पर हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज थे। इसके बावजूद उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई में कई कोई कमी नहीं रखी। एक आपराधिक मामले में योगेंद्र सिंह को जेल हो गई। कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचें तो बीच परिसर में उनकी हत्या कर दी गई।

टूटा परिवार
साल 2013 में योगेंद्र सिंह की हत्या के बाद उनका पूरा परिवार टूट गया। उस वक्त आयुषी 11वीं में पढ़ती थीं। पिता की हत्या के बाद लोगों ने उनके परिवार पर काफी सवाल उठाए। यहां तक कि आयुषी को क्रिमिनल की बेटी होने का ताना भी सुनना पड़ा।

मां ने किया सपोर्ट
आयुषी शुरू से पढ़ाई में काफी तेज रही हैं। इतने बड़े हादसे के बाद आयुषी की मां ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया। आयुषी बताती हैं कि उनके पिता का सपना था कि वो सिविल सर्विस में जाएं। स्कूलिंग के बाद आयुषी कॉलेज के साथ यूपी पीसीएस की तैयारी में लग गईं।

पूरा किया पिता का सपना
आयुषी को 10वीं और 12वीं में 90 फीसदी मार्क्स प्राप्त हुए थे। उन्हें साल 2022 की यूपी पीसीएस की परीक्षा में शानदार रैंक से सफलता हासिल हुई। उन्होंने अपने पिता का सपना पूरा किया।

बनीं DSP
UP PCS 2022 की परीक्षा में आयुषी सिंह को डीएसपी रैंक में पूरे प्रदेश में AIR 62 प्राप्त हुआ। आयुषी अब डीएसपी पोस्ट पर तैनात हैं। वो कहती हैं कि लोग को मेरे और मेरे पिता के बारे में जो सोचना है सोचें लेकिन मेरे पिता ही मेरे रीयल हीरो हैं।

IQ Test: 70 के झुंड में 78 ढूंढ़ने वाले को मिलेंगे पूरे नंबर, दम है तो खोजकर दिखाएं

लिवर को रखना है दुरुस्त तो कभी न होने दें बॉडी में इस विटामिन की कमी, बस 15 मिनट ये काम करके मिलेगी डेली डोज

जहां सन्नाटा भी देता है सुकून, दुनिया की 5 रहस्यमयी शांत जगहें

मनमौजी और जिद्दी होते हैं इस मूलांक के लोग, भाई-बहनों के भी नहीं होते हैं सगे

नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, पेट में जाते ही उठाते हैं तूफान, दिनभर फूला रहेगा पेट

Mexico: सेंट जॉन द बैपटिस्ट समारोह में गई 10 लोगों की जान, सशस्त्र हमलावरों ने कई लोगों को किया घायल

राजस्थान का मौसम 26-June-2025: राजस्थान में मानसून का तेज, आज भी झूमकर बरसेंगे बादल, IMD ने लगाई चेतावनियों की झड़ी

ट्रंप ने दोहराया- अमेरिका ने ईरान के परमाणु स्थलों को किया बर्बाद, इजरायली रिपोर्ट का दिया हवाला

Sitaare Zameen Par box office collection day 6: 100 करोड़ से महज इतने कदम दूर 'सितारे जमीन पर', जानिए कितनी हुई कुल कमाई

पिंपल फ्री त्वचा के लिए मानसून में अपनाएं ये टिप्स, नहीं निकलेंगे एक भी दाने
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited