APJ अब्दुल कलाम के जन्मदिन के अलावा 15 अक्टूबर को हुईं थी ये एतिहासिक घटनाएं

इतिहास में 15 अक्टूबर की तारीख भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को फौलादी और अभेद्य बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। लेकिन इस तारीख को केवल अब्दुल कलाम के जन्मदिन के लिए याद नहीं किया जाता है, बल्कि कुछ और भी घटनाएं हुई थीं, जिनके बारे में सभी को पता होना चाहिए खासकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों युवाओं को, जानें 15 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं

01 / 09
Share

1240 में

दिल्ली सल्तनत पर 1236 ई० से 1240 ई० तक शासन करने वाली रजिया सुल्तान का निधन हुआ था।

02 / 09
Share

1932 में

टाटा समूह ने पहली एयरलाइन की शुरुआत की। इसका नाम ‘टाटा संस लिमिटेड’ रखा गया था।

03 / 09
Share

1951 में

अमेरिकी टेलीविजन के हास्य धारावाहिक ‘आई लव लूसी’ का प्रसारण शुरू हुआ

04 / 09
Share

1969 में

सोमालिया के राष्ट्रपति कैब्दीराशिद केली शेरमार्के की हत्या कर दी गई।

05 / 09
Share

1987 में

बुर्किना फासो में सैनिक विद्रोह में शासन प्रमुख थामस संकारा का तख्ता पलट करने के बाद उनकी और उनके कुछ समर्थकों की हत्या की गई।

06 / 09
Share

1988 में

उज्ज्वला पाटिल एक नौका में दुनिया की यात्रा करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

07 / 09
Share

1993 में

दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला और एफ डब्ल्यू क्लार्क को रंगभेद को शांतिपूर्ण ढंग से खत्म करने और नये लोकतांत्रिक दक्षिण अफ्रीका की नींव रखने पर शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

08 / 09
Share

2003 में

अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन तीसरा देश बना।

09 / 09
Share

2020 में

भारत की प्रथम ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन। (भाषा इनपुट के साथ)