​दिल्ली के 10 टॉप स्कूल, बच्चे के लिए हर पैरेंट्स की पहली पसंद​

​Top Schools in Delhi: भारत की राजधानी दिल्ली में देश के कई अच्छे शैक्षणिक संस्थान हैं। विश्व स्तरीय शिक्षा और आसाधारण सुविधाओं के लिए देश के कोने कोने से छात्र दिल्ली का रुख करते हैं। यहां दिल्ली विश्वविद्यालय से लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यलाय के अलावा देश के कई बेहतरीन स्कूल भी हैं। तो चलिए आज हम दिल्ली के टॉप 10 स्कूल के बारे में बताएंगे।

दिल्ली के टॉप स्कूल
01 / 06

दिल्ली के टॉप स्कूल

​भारत की राजधानी दिल्ली में देश के कई अच्छे शैक्षणिक संस्थान हैं। विश्व स्तरीय शिक्षा और आसाधारण सुविधाओं के लिए देश के कोने कोने से छात्र दिल्ली का रुख करते हैं। यहां दिल्ली विश्वविद्यालय से लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यलाय के अलावा देश के कई बेहतरीन स्कूल भी हैं। तो चलिए आज हम दिल्ली के टॉप 10 स्कूल के बारे में बताएंगे। ​और पढ़ें

आर्मी पब्लिक स्कूल धौला कुंआ
02 / 06

​​आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुंआ​

​टाइम्स स्कूल सर्वे के अनुसार, आर्मी पब्लिक स्कूल धौला कुंआ, दिल्ली का टॉप स्कूल है। यहां रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या 180 है। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पीतमपुरा का रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल है।​

भारती पब्लिक स्कूल स्वास्थ्य विहार
03 / 06

​​भारती पब्लिक स्कूल, स्वास्थ्य विहार​

​इस सर्वे में भारती पब्लिक स्कूल, स्वास्थ्य विहार, दिल्ली का तीसरा सबसे अच्छा स्कूल माना गया है। जबकि, गुड़गांव सेक्टर 45 डी का दिल्ली पब्लिक स्कूल चौथे स्थान पर है।​

मानवस्थली स्कूल
04 / 06

​​मानवस्थली स्कूल​

​इस लिस्ट में अगला नंबर न्यू राजिंदर नगर के मानवस्थली स्कूल का है। इस स्कूल में रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या 105 है। जबकि, जेएम इंटरनेशनल स्कूल ने छठें स्थान पर जगह बनाई है।​

प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल
05 / 06

​​प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल​

​दिल्ली के टॉप 10 स्कूलों में प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल (लाल किला) का नाम भी शुमार है। कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल भी इस लिस्ट में 8वें नंबर पर है।​

केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल
06 / 06

​​केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल​

​पीतमपुरा के केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। वहीं, लांसर्स कॉन्वेंट स्कूल दिल्ली का 10वां सबसे अच्छा स्कूल माना गया है। ​

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited