​कितनी पढ़ी लिखी हैं BJP की नाव्या हरिदास, वायनाड में प्रियंका गांधी को देंगी टक्कर

भाजपा ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नाव्या हरिदास को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में आज हम आपको नाव्या हरिदास की पढ़ाई लिखाई के बारे में बताएंगे।​

01 / 05
Share

वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव

भाजपा ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नाव्या हरिदास को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस उप चुनाव में नाव्या हरिदास का मुकाबला कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से होगा।

02 / 05
Share

कब होगा मतदान

वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 23 नवबंर को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से तो आप भलीभांति परिचित होंगे लेकिन आज हम आपको नाव्या हरिदास के बारे में बताएंगे।

03 / 05
Share

नाव्या हरिदास

नाव्या हरिदास केरल के कोझिकोड निगम में पार्षद हैं। इससे पहले वह कोझिकोड से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। वर्तमान में नाव्या भाजपा में महिला मोर्चा की राज्य महासचिव का पद संभाल रही हैं।

04 / 05
Share

बीटेक की डिग्री

एजुकेशन की बात करें तो नाव्या हरिदास ने साल 2007 में बीटेक की डिग्री हासिल की है। उन्होने केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज, कालीकट विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन किया है।

05 / 05
Share

कितनी संपत्ति

ADR के मुताबिक, नव्या पर कोई आपराधिक केस नहीं है। उनके पास 1,29,56,264 रुपये की संपत्ति है।