UP के इस जिले को नेहरू ने कहा था स्विट्जरलैंड, बेहद सुंदर और अनोखी है जगह

उत्तर प्रदेश में एक ऐसा भी जिला है, जिसे जवाहर लाल नेहरू ने यूपी का स्विट्जरलैंड कहा था। इस जिले का नाम है सोनभद्र। sonbhadra.nic.in के अनुसार, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी यह जिला बहुत अहम है, क्योंकि यहां रामायण और महाभारत के साक्ष्य मौजूद हैं। जरासंध द्वारा महाभारत युद्ध में कई शासकों को यहां कैदी बनाए रखा गया था।

यूपी का स्विट्जरलैंड
01 / 05

यूपी का स्विट्जरलैंड

यह यूपी का इकलौता जिला है जो चार राज्यों को छूता है, इसकी सीमाएं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार को छूती हैं। यहां आज भी दूर-दूर तक हरियाली देखी जा सकती है, यहां खूबसूरत घाटियां, नदियां और झरने भी हैं, इसलिए इसे यूपी का स्विट्जरलैंड कहा गया।

पांच जिले को जोड़ता है यह जिला
02 / 05

पांच जिले को जोड़ता है यह जिला

कम लोग ही जानते हैं, सोनभ्रद पांच जिलों को भी आपस में जोड़ती है। क्षेत्रफल के आधार पर सोनभद्र लखीमपुर खीरी के बाद उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है।

मिर्जापुर का हिस्सा था सोनभ्रद
03 / 05

मिर्जापुर का हिस्सा था सोनभ्रद

सोनभ्रद 1989 से पहले मिर्जापुर का ​हिस्सा था। यह कुदरती रूप से बहुत सुंदर भी है, भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने इसे switzerland of india कहा था। बता दें, सिर्फ सामान्य ज्ञान ही नहीं, बल्कि ​प्रतियोगिता परीक्षा की दृष्टि से यह बहुत जरूरी सवाल है, जिसका जवाब आप सभी को पता होना चाहिए।

ऊर्जा की राजधानी
04 / 05

ऊर्जा की राजधानी

सोनभद्र जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है और यहां पर बॉक्साइट, चूना पत्थर, कोयला, सोना आदि जैसे बहुत सारे खनिज पदार्थ उपलब्ध हैं। इसलिए सोनभद्र को ऊर्जा की राजधानी भी कहा जाता है। यहां बहुत सारी बिजली संयंत्र हैं।

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने किया था विजिट
05 / 05

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने किया था विजिट

1954 में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू यहां आए थे, यहां की खूबसूरती देखकर उन्होंने इसे switzerland of india कहा। यह जिला उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी भाग में अताा है। यह विंध्य और कैमूर पहाड़ियों के बीच स्थित है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited