नोबेल पुरस्कार कौन देता है, नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कब और कैसे हुई

नोबेल पुरस्कार 2024 दिए जाने की घोषणा की जा रही है। आप सभी ने नोबेल पुरस्कार के बारे में सुना होगा, क्या आप जानते हैं नोबेल पुरस्कार क्या है? नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कब हुई, नोबेल पुरस्कार कौन देता है? ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक में से एक है, क्योंकि बड़ी से बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में इस विषय से जुड़े सवाल किए जाते हैं, चलिए जानते हैं Nobel puraskar kya hota hai ! Nobel puraskar kaun deta hai ! Nobel puraskar kaun desh deta hai ! nobel puraskar list ! nobel prize presented by

01 / 05
Share

नोबेल पुरस्कार क्या है, Nobel puraskar kya hota hai, What is Nobel Prize

nobelprize.org के अनुसार, नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, स्वीडन में नोबेल फाउंडेशन द्वारा प्रशासित एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।

02 / 05
Share

नोबेल पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है

Nobel Puraskar चिकित्सा, सा​​हित्य, रसायन, भौतिकी, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में अतुल्नीय सेवा या कार्य करने वालों को दिया जाता है। Nobel Prize जीतने वाले को एक पदक (18 कैरेट का स्वर्ण पदक), एक व्यक्तिगत डिप्लोमा और नकद पुरस्कार मिलता है।

03 / 05
Share

नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कब हुई, Nobel Prize History in Hindi

नोबेल पुरस्कार के इतिहास (नोबेल प्राइज हिस्ट्री इन हिंदी) की बात करें तो पहली बार 10 दिसंबर, 1901 में स्टॉकहोम (Stockholm) और क्रिश्चियनिया (पूर्व नाम ओस्लो) में पुरस्कार समारोह संपन्न किया गया था।

04 / 05
Share

नोबेल पुरस्कार किसे दिया जाता है, कैसे हुई शुरुआत

Nobel puraskar kaun pradan karta hai — नोबेल पुरस्कार व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है। डॉक्टर अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर इन पुरस्कारों की शुरुआत हुई। अल्फ्रेड नोबेल को आप जीनियस भी की सकते हैं, क्योंकि जिंदगी में लोग एक पेटेंट नहीं करा पाते हैं, अल्फ्रेड नोबेल ने कुल 355 पेटेंट करा रखे थे। पेटेंट का मतलब है कि किसी खोज के आधिकारिक आविष्कारक थे, और उनके पास उस खोज या प्रोडक्ट से जुड़ा कानूनी अधिकार था।

05 / 05
Share

बनवाई अनोखी वसीयत

नोबेल ने 1895 में अपनी वसीयत बनवाई, जिसमें निर्देश दिया था कि उनकी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा (94 प्रतिशत) पांच वार्षिक पुरस्कारों के लिए एक कोष के रूप में अलग रखा जाए और उन लोगों को दिया जाए, जिन्होंने पिछले एक साल में मानवता को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया हो।