धरती से कितनी दूर है चांद, जानें क्यों घटती व बढ़ती है दोनों के बीच की दूरी

धरती 365 दिनों में सूरज का एक चक्कर लगाती है। वहीं, चंद्रमा सूरज के साथ ही धरती का भी चक्कर लगाता है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि इस दौरान धरती और चंद्रमा की दूरी घटती और बढ़ती क्यों रहती है।

सूरज का चक्कर
01 / 05

सूरज का चक्कर

ये तो आप जानते ही होंगे कि सूरज एक तारा है, जो कि अपनी जगह पर स्थिर रहता है। वहीं, धरती 365 दिनों में सूरज का एक चक्कर लगाती है। जबकि, चंद्रमा सूरज के साथ ही धरती का भी चक्कर लगाता है।

धरती का चक्कर
02 / 05

धरती का चक्कर

धरती की परिक्रमा के दौरान चंद्रमा धरती के नजदीक और दूर होता रहता है। दरअसल, चंद्रमा धरती को केंद्र मानकर चक्कर नहीं लगाता। इस वजह से इसके बीच की दूरी समय समय पर घटती या बढ़ती रहती है।

धरती की परिक्रमा
03 / 05

धरती की परिक्रमा

नासा के मुताबिक, धरती और चंद्रमा के बीच की औसत दूरी लगभग 3,84,400 किलोमीटर है। बता दें कि चंद्रमा धरती की परिक्रमा 27 दिन 6 घंटे में पूरा करता है। वहीं, अपने अक्ष के चारों ओर एक पूरा चक्कर भी 27.3 दिन में लगाता है।

चंद्रमा और धरती की दूरी
04 / 05

चंद्रमा और धरती की दूरी

वहीं, जब चंद्रमा धरती के सबसे करीब होता है तो उसकी दूरी लगभग 3,63,300 किमी होती है। जब चंद्रमा धरती से सबसे दूरी पर होता है तो दोनों के बीच 4,05,500 किमी की दूरी होती है।

चंद्रमा का असर
05 / 05

चंद्रमा का असर

चंद्रमा दूर होकर भी हमरी धरती पर समुद्री ज्वार और सूर्य पर ग्रहण लगाकर उसे प्रभावित कर सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited