एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीप का हिस्सा हैं ये देश, नहीं जानते होंगे नाम

Transcontinental Countries Name: विश्व में कुल सात महाद्वीप हैं और इन सात महाद्वीपों में कुल 195 देश हैं। लेकिन क्या आप ऐसे देशों के बारे में जानते हैं, जो कि एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीपों का हिस्सा हैं?

01 / 05
Share

विश्व में सात महाद्वीप

विश्व में कुल सात महाद्वीप हैं, जिनका नाम एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका है। इन सात महाद्वीपों में कुल 195 देश हैं। इसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, जबकि दो ऑब्सर्वर देश हैं।

02 / 05
Share

एशिया और यूरोप का हिस्सा

लेकिन क्या आप ऐसे देशों के बारे में जानते हैं, जो कि एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीपों का हिस्सा हैं? इस तरह के सवाल यूपीएससी व एसएससी समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको नहीं पता तो हम इस सवाल का सही जवाब बताने जा रहे हैं।

03 / 05
Share

यूरेशिया

विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया यूरोपियन महाद्वीप से जुड़ा हुआ है। ये दोनों महाद्वीप एक दूसरे से सीमाएं साझा करते हैं। यूरोप और एशिया को जोड़ने वाले इस इलाके को यूरेशिया भी कहा जता है। ऐसे में कई देश ऐसे भी हैं, जो इसी सीमा पर बसे हुए हैं।

04 / 05
Share

एशिया और यूरोप का पुल

तुर्कीये देश एशिया और यूरोप के बीच पड़ता है। इसके इस्तांबुल शहर को एशिया और यूरोप के बीच का पुल माना जाता है। अजरबैजान, रूस, कजाखिस्तान और जॉर्जिया भी एशिया और यूरोप का हिस्सा माने जाते हैं।

05 / 05
Share

नोट कर लें नाम

इसके अलावा इजिप्ट समेत कई और ऐसे भी देश हैं, जो दो-दो महाद्वीपों के बीच पड़ते हैं।