Microsoft में प्लेसमेंट देता है हरियाणा का ये कॉलेज, BTech कंप्यूटर साइंस नहीं इस ब्रांच में हाईएस्ट पैकेज

इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो पहले बेस्ट कॉलेज के बारे में जरूर पता कर लें। कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड और कोर्स फीस डिटेल्स देखकर ही कॉलेज का सेलेक्शन करें। ऐसा ही एक इंजीनियरिंग कॉलेज हरियाणा में है जहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बेहद शानदार देखा जा रहा है। इस कॉलेज के छात्रों को Microsoft जैसी कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है। वहीं, BTech कंप्यूटर साइंस से ज्यादा किसी और इंजीनियरिंग ब्रांच में प्लेसमेंट हुआ है।

01 / 06
Share

बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज

बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज का पता लगाने के लिए तीन बातों का ध्यान जरूर रखें। पहला कि जिस कॉलेज में आप एडमिशन ले रहे हैं वहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड करीब 100% हो। दूसरा आप जिस ब्रांच में एडमिशन ले रहे हैं उसकी फैकल्टी अच्छी हो और तीसरा जॉब मार्केट में मशहूर कंपनियां प्लेसमेंट के लिए जॉब ऑफर करती हों।

02 / 06
Share

Microsoft में प्लेसमेंट

हरियाणा में एक कॉलेज का नाम सामने आया है जंहा माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी में प्लेसमेंट देखा गया है। इस कॉलेज के कई छात्रों को लाखों के पैकेज पर मल्टी नेशनल कंपनियों में जॉब और इंटर्नशिप करने का मौका मिला है।

03 / 06
Share

NIT कुरुक्षेत्र

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कुरुक्षेत्र का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार है। यहां पिछले सेशन में BTech के सभी ब्रांच में प्लेसमेंट बेहतरीन हुआ है। यहां कई मल्टी नेशनल कंपनियां प्लेसमेंट सेशन में जॉब ऑफर कर चुकी हैं।

04 / 06
Share

NIRF Ranking 2024

देश के टॉप कॉलेजों को रैंकिंग देते हुए NIRF Ranking 2024 जारी हो गई है। इसमें टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में Rank 81 पर NIT कुरुक्षेत्र का नाम है।

05 / 06
Share

BTech CSE में एडमिशन

इंजीनियरिंग के ज्यादातर छात्र बीटेक कंप्यूटर साइंस ही चुनते हैं। NIT कुरुक्षेत्र में बीटेक कंप्यूटर साइंस का प्लेसमेंट रिकॉर्ड 90 फीसदी रहा है। हालांकि, इस ब्रांच का प्लेसमेंट सबसे अच्छा नहीं है।

06 / 06
Share

BTech IT में हाईएस्ट प्लेसमेंट

NIT कुरुक्षेत्र में बीटेक कंप्यूटर साइंस से अच्छा प्लेसमेंट BTech Information Technology में देखा गया है। BTech CS में जहां 80 छात्रों को नौकरी मिली है वहीं, BTech IT के 101 छात्रों का चयन प्लेसमेंट राउंड में हुआ है।