सेना का सबसे खतरनाक रेजिमेंट कौन सा है, नाम से थर-थर कांपते हैं दुश्मन
भारत की सेना दुनिया के सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक है। भारतीय सेना ने कई जगहों पर अपने पराक्रम को दिखाया है। भारतीय सेना में कई रेजिमेंट्स हैं, जिनकी निडरता और बहादुरी के किस्से दुनियाभर में मशहूर है। रेजिमेंट्स को जरूरत के हिसाब से मोर्चों पर भेजा जाता है। आइए जानते हैं भारतीय सेना का सबसे खतरनाक रेजिमेंट कौन सा है।

भारतीय सेना
भारत के पास 34 लाख सैनिक हैं। इसमें से 13 लाख सैनिक एक्टिव हैं। भारतीय सेना में कई रेजिमेंट्स हैं, जो अपनी रणनीतियों से दुश्मनों को मात देते हैं। भारतीय सेना में सबसे खूंखार रेजिमेंट्स कौन सा है।

गोरखा रेजिमेंट
इंडियन आर्मी की गोरखा रेजीमेंट को दुश्मनों से बहादुरी से लड़ने के लिए जाना जाता है। गोरखा रेजिमेंट को भारतीय सेना का सबसे खतरनाक रेजिमेंट कहा जाता है। गोरखा रेजीमेंट के सैनिकों को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अलग-अलग जगह भेज दिया जाता है।

कब हुई शुरुआत?
गोरखा रेजीमेंट इंडियन आर्मी से अप्रैल 1815 में जुड़ी थी और तब से आज तक कई लड़ाइयों में इंडियन आर्मी के साथ मजबूती से साथ निभाती आ रही है। आजादी से पहले ब्रिटिश गवर्नमेंट के लिए गोरखा रेजिमेंट ने काम किया है।

कैसे पड़ा नाम?
नेपाल में गोरखा नाम का एक डिस्ट्रिक्ट है, जो कि हिमालय की तराई में बसा हुआ एक छोटा-सा गांव है। ये नाम 8वीं शताब्दी में हिन्दू संत योद्धा श्री गुरु गोरखनाथ ने दिया था। गोरखा किसी एक जाति के योद्धा नहीं हैं बल्कि पहाड़ों में रहने वाली जातियों में से ही हैं।

खतरनाक हथियार
खुखरी एक तेजधार वाला नेपाली कटार है, जो सेना में गोरखा रेजीमेंट के सैनिकों को दिया जाता है। खुखरी 12 इंच लंबा चाकू होता है जो कि हर गोरखा सैनिक के पास होता है। गोरखा रेजिमेंट के जवान आमने-सामने की लड़ाई में खुखरी का इस्तेमाल करते हैं।

गोरखा रेजिमेंट की ट्रेनिंग
गोरखा रेजिमेंट के जवानों की ट्रेनिंग 42 हफ्तों की होती है। इसमें ये सैनिक फिजिकली और मेंटली तौर पर काफी मजबूत हो जाते हैं और वे ट्रेनिंग के बाद किसी भी हालात में देश की सेवा करने तैयार हो जाते हैं।

RCB को 9 साल पहले फाइनल हराने वाला खिलाड़ी, अब उसी टीम को बनाएगा IPL चैंपियन

कौन हैं अनुष्का शर्मा के पास बैठकर RCB को चीयर करने वाली मिस्ट्री गर्ल

राज कपूर की दौलत-शोहरत पर इतरा नहीं पाई कपूर खानदान की ये दो बेटियां, कच्ची उम्र में ही दिलवा दिए थे फेरे

Credit Score: क्रेडिट स्कोर कैसे बनाएं बेहतर, क्यों महत्वपूर्ण? डिटेल में जानिए सबकुछ

PHOTOS: जब एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई 14 वर्षीय IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात

PSG, UEFA Champions League Champion: पीएसजी ने रचा इतिहास, इंटर मिलान को फाइनल में रौंदकर पहली बार जीता खिताब

उम्मीद है कि शत्रु को सबक मिला होगा- ऑपरेशन सिंदूर पर सिंगापुर में बोले CDS जनरल अनिल चौहान

अमेरिकी प्रस्ताव में ऐसा क्या, जिस पर बर्बाद होने के बाद भी सीजफायर को तैयार नहीं हो रहा हमास? पांच प्वाइंट में समझिए

Delhi: CNG सिलेंडर में हुआ धमाका, चपेट में आए चार लोग घायल

कासिम का भाई भी निकला पाकिस्तानी जासूस, ISI को भेजी थीं सेना से जुड़ी तस्वीरें; दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited