​भारत की सबसे लंबी सहायक नदी कौन सी है, जानें कितनी है इसकी लंबाई

देश की सबसे लंबी और पवित्र नदी गंगा के बारे में तो आप जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भारत की सबसे लंबी सहायक नदी कौन सी है? अगर नहीं पता तो आज हम आपको इस नदी के बारे में बताएंगे।

01 / 05
Share

सबसे लंबी नदी गंगा

देश की सबसे लंबी और पवित्र नदी गंगा के बारे में तो आप जानते ही होंगे। गंगा हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी तक 2525 किलोमीटर का सफर तय करती है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भारत की सबसे लंबी सहायक नदी कौन सी है?

02 / 05
Share

एग्जाम का सवाल

नदियों से जुड़े सवाल यूपीएससी व एसएससी समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। ऐसे में अगर आपको नहीं पता तो हम इस सवाल का सही जवाब बताने जा रहे हैं।

03 / 05
Share

यमुना नदी

उत्तराखंड से निकलने वाली यमुना नदी भारत की सबसे लंबी सहायक नदी मानी जाती है। यह नदी उत्तराखंड से निकलकर हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है।

04 / 05
Share

गंगा नदी में संगम

उत्तर प्रदेश में यमुना बागपत, नोएडा, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, कालपी, इटावा, हमीरपुर और अंत में प्रयागराज में जाकर गंगा में मिल जाती है।

05 / 05
Share

यमुना नदी की लंबाई

यमुना नदी की लंबाई 1376 किलोमीटर है, जो इसे गंगा की सबसे लंबी सहायक नदी बनाती है।