​भारतीय सेना की सबसे खतरनाक रेजिमेंट, जिसके नाम से ही कांपते हैं दुश्मन

Indian Army Most Dangerous Regiment: भारतीय सेना दुनिया में सबसे ताकतवार सेनाओं में से एक मानी जाती है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि सेना की सबसे खतरनाक रेजिमेंट कौन सी है?

01 / 05
Share

सबसे खतरनाक रेजिमेंट

भारतीय सेना दुनिया में सबसे ताकतवार सेनाओं में से एक मानी जाती है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि सेना की सबसे खतरनाक रेजिमेंट कौन सी है?

02 / 05
Share

गोरखा रेजिमेंट

सबसे पहले ये जान लें कि रेजिमेंट की व्यवस्था सिर्फ भारतीय थल सेना में ही है। बात करें सबसे खतरनाक की तो गोरखा रेजिमेंट सेना की सबसे खतरनाक रेजिमेंट मानी जाती है। इसे दुश्मनों का काल कहा जाता है।

03 / 05
Share

गोरखा ब्रिगेड

ब्रिटिश भारत द्वारा गोरखा रेजिमेंट की पहली बटालियन 1815 में बनाई गई थी, जिसका नाम नसीरी रेजिमेंट था। वर्तमान में भारतीय सेना में गोरखा राइफल्स की कुल 7 रेजिमेंट्स हैं, जिन्हें गोरखा ब्रिगेड कहा जाता है।

04 / 05
Share

खुखरी हथियार

फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशा ने कहा था कि अगर कोई तुमसे कहे कि वह कभी नहीं डरता तो वह झूठा है या वह गोरखा है। गोरखा रेजिमेंट का नाम सुनते ही दुश्मन सेनाओं का मनोबल टूट जाता है। बता दें कि 18 इंच लंबा मुड़ा हुआ चाकू यानी खुखरी हथियार गोरखाओं की पहचान है।

05 / 05
Share

खतरनाक रेजिमेंट

गोरखा रेजिमेंट के अलावा पैराशूट रेजिमेंट, बिहार रेजिमेंट और कुमांऊ रेजिमेंट भी काफी खतरनाक मानी जाती हैं।