ये है भारत की सबसे खतरनाक सड़क, ड्राइव करने में कांप उठेगा कलेजा

Most Dangerous Road World, India: सड़क ना केवल यातायात के लिए बल्कि देश के विकास और आर्थिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका (Most Dangerous Road) निभाती है। देशभर में लाखों किलोमीटर के सड़कों का जाल फैला हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे खतरनाक सड़क कौन सी है। यहां ड्राइव करने वालों का कलेजा कांप उठेगा। ऐसे में यदि आप भी नहीं जानते हैं कि भारत की सबसे खतरनाक सड़क कौन सी है तो यहां जान लीजिए।

भारत में सड़कों का जाल भारत में सड़कों का जाल
01 / 05
Share

भारत में सड़कों का जाल

भारत में तमाम सड़कें ऐसी हैं, जहां चारों तरफ प्राकृतिक सुंदरता है। हालांकि इनमें से कई सड़कें खतरनाक पहाड़ियों से गुजरती हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे खतरनाक सड़क कौन सी है।

सबसे खतरनाक रोड सबसे खतरनाक रोड
02 / 05
Share

सबसे खतरनाक रोड

बता दें जम्मू कश्मीर में जोजिला पास को भारत के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक कहा जाता है। समुद्र तल से इस रोड की ऊंचाई करीब 3528 मीटर यानी 11575 फीट है।

03 / 05
Share

लग जाता है घंटो का समय

नेशनल हाईवे 1D पर स्थित जोजिला पास श्रीनगर को लेह से जोड़ता है। इस सड़क की कुल लंबाई करीब 9 किलोमीटर है। इस रास्ते को तय करने में घंटो का समय लग जाता है।

04 / 05
Share

दूसरी सबसे खतरनाक रोड

इसके अलावा जम्मू और कश्मीर में किलाड़ से किश्तवाड़ के बीच स्थित रोड को भी देश की सबसे खतरनाक सड़क की लिस्ट में शामिल किया जाता है। यहां वाहन चलाना काफी मुश्किल होता है।

05 / 05
Share

हिंदुस्तान-तिब्बत रोड

वहीं हिमाचल प्रदेश में स्थित हिंदुस्तान-तिब्बत रोड को भी सबसे घातक रोड में से एक माना जाता है। हिमालय पर बनी इस रोड पर गाड़ियां चलाना सबसे बस की बात नहीं है।