इकलौता शहर जहां है 5 यूनिवर्सिटी और 200 से ज्यादा कॉलेज, कहलाता है ज्ञान नगरी

भारत में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से मिलकर बना है। यहां का हर शहर अपनी एक अलग विशेषता रखता है। इसी कड़ी में एक ऐसे शहर के बारे में जानेंगे जहां 1-2 नहीं बल्कि 5 बड़ी यूनिवर्सिटी है। वहीं, इस शहर में 200 से ज्यादा कॉलेज हैं। यही वजह है कि इस शहर को सर्व विद्या की राजधानी और ज्ञान नगरी भी कहा जाता है। इस शहर में विदेशी छात्र भी भारी संख्या में आते हैं।

01 / 07
Share

​5 बड़े विश्वविद्यालयों वाला शहर

उत्तर प्रदेश में वाराणसी भारत का इकलौता ऐसा शहर है जहां पांच बड़े विश्वविद्यालय हैं। कहते हैं यह शहर 16 विद्याओं का सबसे बड़ा केंद्र है। विश्व के सबसे पुराने शहरों की लिस्ट में वाराणसी का नाम सबसे ऊपर आता है। आइए इन 5 विश्वविद्यालयों के नाम जानते हैं।

02 / 07
Share

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय BHU

भारत में टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय भी शामिल है। इसे NIRF Ranking 2024 में रैंक 5 प्राप्त है। सैकड़ों कोर्स कराने वाला यह विश्वविद्यालय विदेशी छात्रों को भी आकर्षित करता है। यहां हर साल लाखों की संख्या में छात्र एडमिशन लेने के लिए आवेदन करते हैं।

03 / 07
Share

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ

वाराणसी में स्थित दूसरा विश्वविद्यालय महात्मा गाधी काशी विद्यापीठ है। यह उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े स्टेट यूनिवर्सिटी में शामिल है। यहां से करीब 400 से ज्यादा कॉलेज संबद्ध हैं। इस यूनिवर्सिटी से पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री, बाबू सम्पूर्णानन्द, आचार्य नरेंद्र देव और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े जैसे कई महान हस्तियों ने पढ़ाई की है।

04 / 07
Share

संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी

वाराणसी में विश्व का सबसे बड़ा संस्कृत विश्वविद्यालय भी है। यहां संस्कृत, हिन्दी, और अंग्रेज़ी में पढ़ाई होती है। यहां विदेशी भाषाओं के डिप्लोमा कोर्स भी कराए जाते हैं। इसके अलावा पूर्वात्य शिक्षा और संस्कृत से जुड़े विषयों पर उच्च शिक्षा का केंद्र है।

05 / 07
Share

केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, विश्वविद्यालय

वाराणसी के सारनाथ में स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, विश्वविद्यालय काफी मशहूर है। इस यूनिवर्सिटी को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाया जाता है। बौद्ध धर्म एवं भारत तिब्बती अध्ययन के लिए यहां हजारों विदेशी छात्र आते हैं।

06 / 07
Share

अल-जामिया-तुस-सलाफिया

वाराणसी में पांचवां बड़ा विश्वविद्यालय अल-जामिया-तुस-सलाफिया है। यह एक इस्लामी जामिया या धार्मिक विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 1967 में जमीयत अहले हदीस हिंद ने की थी। यह इस्लामिक शिक्षा और प्रशिक्षण का एक केंद्रीय संस्थान है।

07 / 07
Share

200 से ज्यादा कॉलेज

वाराणसी शहर BHU, MGKVP के अलावा पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज भी हैं। बनारस जिले में 200 से ज्यादा छोटे-बड़े कॉलेज हैं। इनमें एम्बिशन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, आर्य महिला महाविद्यालय, डीएवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज, यूपी कॉलेज, नेशनल कॉलेज मुख्य हैं।