नेपाल और बांग्लादेश को अलग करता है ये इकलौता जिला, खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर
भारत में होने वाली लगभग ज्यादातर प्रतियोगिता परीक्षाओं में जनरल नॉलेज के सवाल (GK Question) जरूर होते हैं। छात्रों को फंसाने के लिए भारत के भौगोलिक इकाइयों से जुड़े सवाल होते हैं। ऐसे ही कुछ सवाल का जवाब यहां देख सकते हैं। भारत में इकलौता अनोखा जिला ऐसा भी है जो बांग्लादेश और नेपाल के बीच में दीवार है। आइए इस अनोखे जिले को करीब से जानते हैं।
हिमालय की गोद में बसा जिला
उत्तर भारत इलाके में यह अनोखा जिला हिमालय की गोद में बसा है। यह जिला 3 राज्यों और 2 देशों से घिरा हुआ है। इसकी सीमाएं कई भू भागों को आपस में जोड़ती हैं।
बिहार और सिक्किम से सीमाएं
यह अनोखा जिला बिहार और सिक्किम से सीमाएं साझा करता है। उत्तर दिशा में सिक्किम राज्य इसे घेरे हुए है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम दिशा में बिहार राज्य है। यहां से हिमालय पर्वत शुरू हो जाता है।
पश्चिम बंगाल का हिस्सा
यह अनोखा जिला पश्चिम बंगाल राज्य का हिस्सा है। दक्षिण-पूर्व दिशा में पश्चिम बंगाल राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यह जिला बंगाल के उत्तरी हिस्से में काफी दूर तक फैला है।
नेपाल और बांग्लादेश
भारत का यह अनोखा इकलौता जिला है जो पड़ोसी देश बांग्लादेश और नेपाल से सीमाएं साझा करता है। इसकी सीमाएं उत्तर-पश्चिम दिशा हिस्से में नेपाल और दक्षिणी हिस्से से पड़ोसी देश बांग्लादेश से लगती हैं।
क्या है इस जिले का नाम?
नेपाल और बांग्लादेश को अलग करने वाले इस इकलौते जिले का नाम दार्जिलिंग है। भारत के सबसे मशहूर पर्यटन क्षेत्रों में दार्जिलिंग का नाम सबसे ऊपर आता है। हिमालय पर्वत, चाय के बगान और मिनी रेल यहां की विशेषता है।
IPL 2025 में धोनी खेलेंगे या नहीं, इस दिन होगा फैसला
Electricity Bill: घर के बिजली बिल में, किस अप्लायंस की कितनी होती है हिस्सेदारी, सबसे आगे कौन
सफेद दाढ़ी-मूंछ में Salman Khan का बदला हुलिया देख यूजर्स हुए हैरान, बुढ़ापे में भी दिखा भाईजान का वही तेवर
Tata Truck: भयंकर एक्सीडेंट में दिखी टाटा ट्रक की मजबूती, ड्राइवर को नहीं आई एक भी खरोंच
Google में प्लेसमेंट देकर छा गया पंजाब का ये कॉलेज, 52 लाख का हाईएस्ट प्लेसमेंट
IND vs BAN 1st T20: सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में कप्तानी के सवाल पर दिया गोलमोल जवाब
NEET UG Paper Leak Case: नीट यूजी पेपर लीक केस में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, 21 लोगों को बनाया आरोपी
आरजी कर केस: पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन शुरू, मांगे पूरी करने के लिए दिया था 24 घंटे का अल्टीमेटम
पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की संभावना नहीं, इस्लामाबाद में SCO की बैठक से पहले बोले जयशंकर
Odisha Police Recruitment 2024: ओडिशा पुलिस में ड्राइवर के 405 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से करें आवेदन
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited