​भारत में कर्क रेखा को दो बार काटने वाली नदी कौन सी है, जानें कितनी है इसकी लंबाई

स्कूल के दिनों में आपने कर्क रेखा यानी Tropic of Cancer के बारे में तो जरूर पढ़ा होगा। ऐसे में क्या आप ये जानते हैं कि भारत में एक नदी ऐसी भी है, जो कि कर्क रेखा को दो बार काटती है। अगर नहीं पता तो आज हम आपको इसका सही जवाब बताएंगे।

कर्क रेखा
01 / 05

कर्क रेखा

स्कूल के दिनों में आपने कर्क रेखा यानी Tropic of Cancer के बारे में तो जरूर पढ़ा होगा। कर्क रेखा उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित भूमध्य रेखा के सामांतर रेखा है, जो कि 23°30′ पर है। यह रेखा पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई एक रेखा है, जो कि काल्पनिक है।

भारत के 8 राज्य
02 / 05

भारत के 8 राज्य

भारत में पूर्व से लेकर पश्चिम तक कर्क रेखा कुल 8 राज्यों से होकर गुजरती है। यह राज्य राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मिजोरम और त्रिपुरा है।

कर्क रेखा को काटने वाली नदी
03 / 05

कर्क रेखा को काटने वाली नदी

क्या आप ये जानते हैं कि भारत में एक नदी ऐसी भी है, जो कि कर्क रेखा को दो बार काटती है। इस तरह के सवाल यूपीएससी व एसएससी समेत कई प्रतियगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। ऐसे में आपको इसका सही जवाब पता होना चाहिए।

माही नदी
04 / 05

माही नदी

माही नदी (Mahi River) भारत की एकमात्र ऐसी नदी है, जो कि कर्क रेखा से दो बार गुजरती है। बता दें कि माही नदी मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में बहते हुए अरब सागर में जाकर मिलती है।

माही नदी की लंबाई
05 / 05

माही नदी की लंबाई

लंबाई की बात करें तो माही नदी कुल लंबाई लगभग 583 किलोमीटर है। माही नदी के अलावा सोन, रिहंद और बेतवा नदी भी कर्क रेखा को एक बार काटती हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited