​बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है? जानें क्या है इसके पीछे की वजह

​नदियों से जुड़े सवाल परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। ऐसे में आज हम भी आपके लिए एक सवाल लेकर आए है। क्या आप ये जानते हैं कि बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है?

01 / 05
Share

नदियों का विशेष स्थान

भारत में नदियों का विशेष स्थान है। देश में लगभग 200 प्रमुख नदिया हैं। यह नदियां विभिन्न राज्यों से होकर गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में जाकर मिल जाती हैं।

02 / 05
Share

एग्जाम का सवाल

नदियों से जुड़े सवाल परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। ऐसे में आज हम भी आपके लिए एक सवाल लेकर आए है। क्या आप ये जानते हैं कि बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है?

03 / 05
Share

कोसी नदी

बिहार की प्रमुख नदियों में से एक कोसी नदी को बिहार का शोक माना जाता है। यह नदी नेपाल में हिमालय से निकलती है और बिहार में भीम नगर के रास्ते से भारत में दाखिल होती है।

04 / 05
Share

तबाही का कारण

दरअसल, इस नदी में आने वाली बाढ़ बिहार में तबाही का कारण बनती है | मानसून के समय इस नदी की धारा इतनी तेज होती है कि बिहार के लाखों घर उजड़ जाते हैं।

05 / 05
Share

कोसी नदी का महत्व

कोसी नदी उत्तरी बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण जल स्रोत भी है। यह नदी किसानों के लिए सिंचाई और शहरों और गांवों के लिए पेयजल का एक प्रमुख स्रोत है।