​भारत के इन 7 राज्यों को क्यों कहते हैं Seven Sisters, जानें किसने दिया ये नाम

ये तो आपको पता ही होगा कि भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। ​देश के एक भाग में सात राज्य ऐसे भी हैं, जिन्हें Seven Sisters यानी सात बहनें कहा जाता है। क्या आप इन सात राज्यों के नाम और इन्हें दिए गए इस अनोखे नाम कि वजह बता सकते हैं?​

Seven Sisters
01 / 05

Seven Sisters

देश के एक भाग में सात ऐसे राज्य हैं, जिन्हें Seven Sisters यानी सात बहनें कहा जाता है।क्या आप इन सात राज्यों के नाम और इन्हें दिए गए इस अनोखे नाम कि वजह बता सकते हैं?

एग्जाम का सवाल
02 / 05

एग्जाम का सवाल

इस तरह के सवाल यूपीएससी व एसएससी समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको नहीं पता तो हम इस सवाल का सही जवाब बताने जा रहे हैं।

नोट कर लें नाम
03 / 05

नोट कर लें नाम

Seven Sisters यानी सात बहनों के नाम से मशहूर ये राज्य देश के पूर्वोत्तर में स्थित है। यह राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा हैं। लोगों के मन में ये सवाल आना लाजमी है कि आखिर इन सात राज्यों को सेवेन सिस्टर्स क्यों कहा जाता है?

चार नए राज्यों का गठन
04 / 05

चार नए राज्यों का गठन

आजादी से पहले इस क्षेत्र में केवल तीन राज्य - मणिपुर, असम और त्रिपुरा हुआ करते थे। देश की आजादी के बाद इन्हीं तीन राज्यों में से चार और राज्यों - अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड का गठन किया गया।

किसने दिया ये नाम
05 / 05

किसने दिया ये नाम

इन सातों राज्यों की निर्भरता एक दूसरे के ऊपर रहती है और इनकी समाजिक, राजनैतिक और आर्थिक स्थिति भी एक दूसरे के समान मानी जाती है। इसी वजह से इन राज्यों को 'Seven Sisters' का नाम मिला। यह नाम असम के एक सिविल सेवक ज्योति प्रसाद साइकिया ने दिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited