फटे हुए मोजे पहने नजर आए IIT प्रोफेसर चेतन सोलंकी, 'सोलर गांधी' नाम से है मशहूर
आईआईटी बॉम्बे में सोलर एनर्जी साइंस के प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी सोलर एनर्जी और स्थिरता के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उन्हें "सोलर मैन ऑफ इंडिया" या "सोलर गांधी" के रूप में जाना जाता है। हाल ही में, नई दिल्ली के एक आलीशान होटल में ली गई सोलंकी की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें उन्हें भाषण देने की तैयारी करते हुए फटे मोजे पहने हुए दिखाया गया था। इसपर उनका जवाब काफी रोचक भरा है।

कौन हैं चेतन सिंह सोलंकी?
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई में एनर्जी और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में प्रोफेसर हैं। चेतन सिंह सोलंकी सोलर एनर्जी के लिए अफने काम और कैंपेन को लेकर काफी मशहूर हैं। इसी वजह से उन्हें सोलर गांधी और सोलर मैन ऑफ इंडिया कहा जाता है।

मध्य प्रदेश में जन्म
चेतन सिंह सोलंकी का जन्म मध्य प्रदेश के खरगौन जिले के एक बेहद ही सामान्य परिवार में हुआ था, उन्होंने अपनी तीसरी कक्षा तक पढ़ाई अपने गांव झिरन्या भीकनगांव मध्यप्रदेश में की। इसके बाद आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए इंदौर चले गए।

सोलर एनर्जी सब्जेक्ट में PhD
सोलंकी ने इंदौर के SGSITS से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग पूरी की। इसके बाद उन्होंने साल 1999 में MTech करने के लिए आईआईटी बॉम्बे का रुख किया। इसके बाद उन्होंने बेल्जियम से सौर ऊर्जा में पीएचडी की डिग्री हासिल की।

चर्चा में आए सोलर गांधी
देश में सोलर मैन के नाम से मसहूर चेतन सिंह सोलंकी एक बार फिर सुर्खियों छाए हुए हैं। एक आलीशान होटल में ली गई सोलंकी की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें उन्हें भाषण देने की तैयारी करते हुए फटे मोजे पहने हुए दिखाया गया था।

फटे मोजे पर दिया जवाब
यह तस्वीर सोलंकी के संबोधन से पहले खींची गई थी। अपने फटे मोजों को मिलने वाले ध्यान से बचने के बजाय, सोलंकी ने लिंक्डइन पोस्ट में एक संदेश साझा किया है।

क्या कहा IIT प्रोफेसर ने?
सोलंकी ने अपने फटे मोजे पर कहा कि हां, मेरे फटे मोज़े दिख गए थे! मुझे उन्हें बदलने की जरूरत है, मैं ऐसा करूंगा और निश्चित रूप से, मैं ऐसा कर सकता हूं, लेकिन प्रकृति ऐसा नहीं कर सकती। प्रकृति में, सब कुछ सीमित है।"

50MP सेल्फी और 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ यह सस्ता फोन, धूल-पानी सब लेगा झेल!

घर में लगाएं ये 5 चमत्कारी पौधे, नौकरी हो या बिजनेस हर जगह से खिंचा चला आएगा पैसा

कप्तान के तौर पर हिट हैं श्रेयस अय्यर, एक हफ्ते में खेलेंगे दूसरा फाइनल

गर्मी में इस तरह चलाएं AC, कमरे में आएगा शिमला-मनाली वाला फील

सुपर जीनियस ही गणित का 009 खोज पाएंगे, वरना सभी को सिर्फ 000 नजर आएगा

ग्रेटर नोएडा के इन सेक्टरों में आज तीन घंटे तक बिजली रहेगी गुल, जानें क्या है माजरा

सलमान खान का नया लुक हुआ फैन्स के बीच वायरल, फिटनेस में लौटे भाईजान को देख आई 'वांटेड' की याद

Nodia Hospital Fire: मेट्रो हॉस्पिटल के बेसमेंट में लगी आग, मौके पर 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Thug Life box office collection Day 6: कमल हासन की फिल्म ने पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा, जानिए छठवें दिन कितनी हुई कमाई

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी कृष्णा श्रॉफ? टाइगर की बहन ने खुद दिया रिएक्शन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited