बिहार की लेडी सिंघम ने दिया इस्तीफा, पुलिस महकमे में मची खलबली, जानें कौन हैं IPS काम्या
बिहार पुलिस में सोमवार को उस वक्त खलबली मच गई जब तेज तर्रार IPS काम्या मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। निजी कारणों से इस्तीफा देने वाली काम्या मिश्रा की पहचान बिहार की लेडी सिंघम के तौर पर है। महज 22 की उम्र में IPS बनने वाली काम्या के अचानक इस्तीफे से पूरा पुलिस महकमा हैरान है। आइए उनके बारे में जानते हैं।

IPS काम्या मिश्रा
आईपीएस ऑफिसर काम्या मिश्रा मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई यहीं से हुई है। स्कूलिंग करने के बाद काम्या दिल्ली चली आईं।

दिल्ली से पढ़ाई
काम्या मिश्रा ने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन के साथ ही काम्या ने यूपीएससी की तैयारी की। कमाल की बात यह है कि काम्या ने पहली बार में ही साल 2019 में सिविल सर्विस की परीक्षा दी और उन्हें सफलता मिल गई।

बनीं IPS
शुरू से पढ़ाई में अव्वल काम्या मिश्रा को यूपीएससी के पहले प्रयास में ही सफलता हासिल हुई। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 172 प्राप्त हुआ। वो IPS कैडर के लिए चुनी गईं।

बिहार कैडर में पोस्टिंग
यूपीएससी क्रैक करने के बाद काम्या को बिहार कैडर में IPS रैंक मिला। वो पटना में ASP पद पर तैनात हुईं। बता दें कि काम्या बिहार पुलिस की सबसे यंग ASP हैं।

काम्या की शादी
IPS काम्या मिश्रा की शादी आईपीएस अवधेश सरोज से हुई है। उनके पति भी बिहार में आईपीएस हैं। वह 2021 बैच के बिहार कैडर के पुलिस अधिकारी हैं।

मंत्री के पिता की हत्या
बिहार में वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या का केस काम्या मिश्रा को सौंपा गया था। इस दौरान काम्या खूब चर्चा में रहीं।

क्यों दिया इस्तीफा?
बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में रहीं IPS काम्या ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे की कॉपी उन्होंने पुलिस हेडक्वार्टर को भेजी है। हालांकि, अभी उनके इस्तीफे को मंजूरी नहीं दी गई है।
सबसे बड़ा नमक निर्यातक देश कौन, किस नंबर पर भारत
Jun 19, 2025

DU से निकले हैं यूपीएससी के ये 7 टॉपर, जानें किसने किस कॉलेज से की पढाई

जब इस हसीना ने जड़े थे शाहरुख खान को लगातार थप्पड़, ऐश्वर्या राय बच्चन भी सामने खड़े होकर देख रही थी तमाशा

TV TRP List Week 23rd: 'अनुपमा' की नैय्या डुबोने के लिए YRKKH ने भरा दम, टॉप 5 में पहुंच जेठालाल ने खेला गरबा

अजब: भारत का सबसे अनोखा रेलवे ट्रैक, समुद्र के बीचों-बीच गुजरती है ट्रेन, लहरें देख कांप उठते हैं यात्री

कौन हैं मोनांक पटेल, रेस्टोरेंट खोलने भारत से अमेरिका गए, अब ऐतिहासिक T20 पारी खेलकर छाए

अमेरिका में 'स्टूडेंट वीजा' फिर से शुरू, ट्रंप सरकार ने रखी शर्त- दिखाना होगा सोशल मीडिया अकाउंट

20 June 2025 Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार? किसकी खुलेगी किस्मत तो किससे होंगी मां लक्ष्मी नाराज, पढ़ें राशिफल यहां

Jewar News: पुरानी चाल नया शिकार; पूर्व वायुसेना अधिकारी से मनीलॉन्ड्रिंग के नाम पर एक करोड़ की ठगी, ऐसे मामलों में लें तुरंत एक्शन

IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, दो मैचों में 259 रन बनाने वाला धाकड़ बल्लेबाज अचानक हुआ चोटिल

तमिलनाडु के ADGP की गिरफ्तारी पर SC ने लगाई रोक, मद्रास हाई कोर्ट का आदेश रद्द
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited