​ये थीं देश की पहली महिला IAS अधिकारी, इस शर्त पर मिला था ज्वाइनिंग लेटर

First Female IAS Officer: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी IAS बनने का सपना लिए यूपीएससी परीक्षा देते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि देश की पहली महिला IAS अधिकारी कौन थीं?

देश की पहली महिला IAS
01 / 05

​देश की पहली महिला IAS​

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी IAS बनने का सपना लिए यूपीएससी परीक्षा देते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि देश की पहली महिला IAS अधिकारी कौन थीं?​

अन्ना राजम मल्होत्रा
02 / 05

​​अन्ना राजम मल्होत्रा ​

​देश की पहली महिला IAS अधिकारी का नाम अन्ना राजम मल्होत्रा था। उनका जन्म 17 जुलाई 1924 को केरल के एर्नाकुलम जिले में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अन्ना राजम मल्होत्रा की शुरुआती पढ़ाई लिखाई कोझिकोड से हुई थी।​

पहले अटेम्प्ट में पास की परीक्षा
03 / 05

​​पहले अटेम्प्ट में पास की परीक्षा​

​अन्ना राजम मल्होत्रा ने इसके बाद मद्रास विश्विविद्यालय से आग की पढाई की और प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला किया। 1951 में अन्ना राजम प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास करने वाली पहली महिला बन गईं। उस वक्त वह महज 27 साल की थीं।​

अप्वाइंटमेंट लेटर में अनोखी शर्त
04 / 05

​​अप्वाइंटमेंट लेटर में अनोखी शर्त​

​अन्ना राजम मल्होत्रा को ज्वाइनिंग मिली तो अप्वाइंटमेंट लेटर में लिखा था कि शादी हो जाने पर आपको निलंबित किया जा सकता है। हालांकि, कुछ साल सर्विस के बाद जब नियम बदला तो उन्होंने अपने बैचमेट आरएन मल्होत्रा से शादी कर ली।​

पद्म भूषण से सम्मानित
05 / 05

​​पद्म भूषण से सम्मानित​

​बता दें कि अन्ना राजम मल्होत्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान दो प्रधानमंत्री और 7 मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया था। साल 1989 में अन्ना राजम मल्होत्रा को पद्म भूषण अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।​

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited