भारत का सबसे पढ़ा लिखा व्यक्ति, डिग्रियां इतनी की गिन नहीं पाएंगे
Most Educated Person: हर व्यक्ति के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है लेकिन आजकल कई बच्चे पढ़ाई - लिखाई के नाम से ही दूर भागने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको देश के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे व्यक्ति (Most Educated Person) के बारे में बताएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इनके पास एक या दो नहीं बल्कि कुल 20 डिग्रियां थी।


देश का सबसे पढ़ा-लिखा व्यक्ति
हर व्यक्ति के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है लेकिन आजकल कई बच्चे पढ़ाई - लिखाई के नाम से ही दूर भागने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको देश के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे व्यक्ति (Most Educated Person) के बारे में बताएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इनके पास एक या दो नहीं बल्कि कुल 20 डिग्रियां थी।


लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज
देश के सबसे पढ़े लिखे व्यक्ति का नाम श्रीकांत जिचकर (Shrikant Jichkar) है। श्रीकांत को किताबों से बड़ा प्यार था और उनके पास तकरीबन 52000 किताबों की पर्सनल लाइब्रेरी थी। बता दें कि श्रीकांत का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आधिकारिक रूप से भारत के सबसे योग्य व्यक्ति के रूप में दर्ज है।
MBBS से लेकर MBA की डिग्री
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीकांत के पास MBBS से लेकर MBA और LLB तक कुल 20 डिग्रियां थीं। उन्होंने 1973 से 1990 के बीच 42 विश्वविद्यालयों के एग्जाम दिए, जिनमें से वह 20 में पास हुए थे। उन्होंने अधिकांश परीक्षाओं में न केवल पहला स्थान हासिल किया, बल्कि कई गोल्ड मेडल भी जीते।
IAS और IPS का पद भी संभाला
श्रीकांत दुनिया की तीसरी और देश की सबसे कठिन परीक्षा भी क्रैक कर चुके हैं। साल 1978 में उन्होंने पहली बार यूपीएससी परीक्षा दी और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चुने गए। फिर उन्होंने दोबारा ये परीक्षा दी और उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए हो गया। हालांकि, चार महीने बाद ही उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
राजनीति में रखा कदम
श्रीकांत जिचकर ने इसके बाद राजनीति में कदम रखा। 1980 में वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीते और 26 साल की उम्र में देश के सबसे युवा विधायक बने। श्रीकांत राज्य मंत्री, राज्यसभा सदस्य और महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रहे। उनके पास उस समय 14 विभाग थे। बता दें कि श्रीकांत का निधन 49 साल की उम्र में एक कार एक्सीडेंट में हुआ था।
Share Market Crash: कैसे डूबते हैं निवेशकों के लाखों-करोड़? नुकसान का कैलकुलेशन और बचने का तरीका
GHKKPM 7 Maha Twist: तेजस्विनी को देखते ही नील की जान में आएगी जान, सरेआम जूही को कर देगा अनदेखा
पिता के पैरों की धूल बराबर भी नहीं ये बॉलीवुड एक्टर्स, एक हिट देने के लिए जोड़ रहे हैं भगवान के दोनों हाथ
Mango Farming Tips: मार्च में आम के पेड़ों में डालें ये 2 चीजें, अंगूर के गुच्छों की तरह लद जाएंगे फल
पिता चलाते हैं ऑटो और बेटा ने UPSC में गाड़ा झंडा, 21 की उम्र में बना सबसे कम उम्र का IAS
UP: 22,700 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाएगी योगी सरकार, ग्रामीण छात्रों को मिलेगा लाभ
Bihar Budget 2025: विधानसभा में आज पेश होगा बिहार का बजट, चुनावी साल में लोगों को मिल सकती हैं कई खास सौगातें
दीपिका कक्कड़ ने चोट का बहाना देकर छोड़ा 'Celebrity Masterchef', भड़के यूजर्स ने पकड़ा एक्ट्रेस का झूठ
प्रभास की स्पिरिट तोड़ पाएगी बाहुबली 2 का रिकॉर्ड? संदीप रेड्डी वांगा ने कहा-"मैं निश्चित रूप से..."
'वह बहुत मोटे हैं' रोहित शर्मा पर बयान देकर घिरी कांग्रेस नेता; फैन्स के नाराज होने पर दी सफाई
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited