कौन हैं भारत के टॉप मैथमेटिशियन श्रीनिवास रामानुजन, फेल होने पर छोड़ दिया था स्कूल, आज भी लोहा मानती है दुनिया

रामानुजन भारत के ऐसे महान गणितज्ञ थे, जिन्होंने भारत विश्व में भारत का परचम लहराया। Srinivasa Ramanujan की महानता के बारे में यूं समझिए कि इन्होंने 12 साल की उम्र में ही त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर ली, और बिना किसी से सहायता लिए कई सारे प्रमेय यानी थ्योरम्स की रचनाएं कर डालीं। आइये जानते हैं, श्रीनिवास रामानुजन कौन हैं, भारत के महान गणितज्ञ Srinivasa Ramanujan के बारे में, Srinivasa Ramanujan ka Jivan Parichay

01 / 05
Share

श्रीनिवास रामानुजन का जन्म - Srinivasa Ramanujan Birth Date

गणित का जादूगर कहे जाने वाले श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु के इरोड नामक गांव में हुआ था। कहा जाता है वे 3 साल की उम्र तक बोल नहीं पाए, हालांकि इसके बाद उन्होंने भी बोलना शुरू किया और उनके काम ने भी।

02 / 05
Share

श्रीनिवास रामानुजन के बारे में - Srinivasa Ramanujan ke bare mein

महान गणितज्ञ की पढ़ाई तमिल भाषा से हुई थी। एक समय उनका अंग्रेजी पढ़ाई में मन नहीं लगता था, और आज इतिहास में इनका नाम स्वर्ण अक्षरों से लिखा गया है। Srinivasa Ramanujan ने पढ़ाई की महत्वता को समझते हुए, ऐसे पढ़ाई में मन लगाया कि आगे जाकर प्राइमरी परीक्षा में उन्होंने पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया था।

03 / 05
Share

श्रीनिवास रामानुजन का परिचय - Srinivasa Ramanujan Biography

रामानुजन को गणित इतनी पसंद थी कि उनका दूसरे विषयों में मन नहीं लगता था। इसी वज​ह से वे एक बार अंग्रेजी विषय में फेल हो गए थे, उसके बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था। लेकिन गणित का अध्ययन करते रहे, यही कारण है कि उन्होंने स्कूल तो छोड़ा लेकिन न उन्होंने गणित छोड़ा और न गणित ने उन्हें।

04 / 05
Share

Srinivasa Ramanujan Contribution to Mathematics

उन्होंने एक नौकरी करते हुए कई थियोरम लिखी, और कैम्ब्रिज के गणितज्ञ प्रोफेसर GH हार्डी को भेजा। हार्डी हैरान हो गए और उन्होंने उन्होंने श्रीनिवास रामानुजन को निमंत्रण भेजा। कैंब्रिज बुलाया जहां पहुंचकर रामानुजन ने गणित में कई खोजें की। उन्होंने एनालिटिकल थ्योरी ऑफ नंबर्स, एलिप्टिकल फंक्शन और इनफाइनाइट सिरीज पर खूब काम किया। 26 April 1920 को छोटी उम्र में ही बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था, वे मात्र 32 साल के थे।

05 / 05
Share

श्रीनिवास रामानुजन फोटो