रोड पर लगा साइन बोर्ड हरा या नीला ही क्यों होता है, GK के धुरंधर भी नहीं जानते

Why are some road sign blue and some green gk expert not know

नीला व हरा साइन बोर्ड
01 / 05

नीला व हरा साइन बोर्ड

एक्सप्रेस वे, हाइवे या रोड पर चलते हुए आपने देखा होगा कि हरे व नीले रंग के साइन बोर्ड लगे होते हैं, जो आने जाने वालों को रास्ता व एक शहर से दूसरे शहर की दूरी बताते हैं।

रोड पर क्यों लगा होता है हरा या नीला साइन बोर्ड
02 / 05

रोड पर क्यों लगा होता है हरा या नीला साइन बोर्ड

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोड पर हरे या नीले रंग का ही साइन बोर्ड क्यों लगा होता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं साइन बोर्ड का रंग हरा या नीला क्यों होता है तो यहां जान लीजिए।

हरे रंग के साइन बोर्ड का मतलब
03 / 05

हरे रंग के साइन बोर्ड का मतलब

हरे रंग का साइन बोर्ड आमतौर पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर देखने को मिलता है। यह आपको दिशा, स्थान के नाम और दूरी की जानकारी देता है। साथ ही इस बोर्ड पर आपको राज्य के प्रमुख शहरों के नाम व उनकी दूरी देखने को मिल जाएगी।

नीले साइन बोर्ड का मतलब
04 / 05

नीले साइन बोर्ड का मतलब

वहीं नीला साइन बोर्ड राज्य के प्रशासन के तहत आता है। यह अधिकतर राज्यमार्ग पर लगा होता है। इस पर राज्यों के प्रमुख स्थलों के बारे में दिशा सूचक होता है।

हरा ही क्यों होता है साइन बोर्ड
05 / 05

हरा ही क्यों होता है साइन बोर्ड

बता दें दुनियाभर के अधिकतर देशों में एक्सप्रेस वे या हाइवे पर हरे रंग का बोर्ड लगाया जाता है। अमेरिका के एरिजोना डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्ट ने बोर्ड पर रिसर्च करने के बाद एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें हरे रंग को सबसे शांतिप्रिय रंग बताया था। यह ना ही रोड पर चलने वालों का ध्यान भटकाता है और ना ही उदासीन करता है।और पढ़ें

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited