​नीले रंग का क्यों दिखाई देता है आसमान, जानें क्या है इसके पीछे का साइंस

क्या आपने कभी सोचा है कि आसमान आखिर नीले रंग का ही क्यों दिखाई देता है। आसमान के नीले दिखाई देने के पीछे एक बेहद ही दिलचस्प वैज्ञानिक कारण है। अगर आपको नहीं पता तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।

आसमान का रंग
01 / 05

​​आसमान का रंग​

​क्या आपने कभी सोचा है कि आसमान आखिर नीले रंग का ही क्यों दिखाई देता है। आसमान के नीले दिखाई देने के पीछे एक बेहद ही दिलचस्प वैज्ञानिक कारण है। अगर आपको नहीं पता तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।​

इंद्रधनुष के 7 रंग
02 / 05

​​​इंद्रधनुष के 7 रंग​

​दरअसल, सूरज से निकलने वाली किरणें सफेद रंग की दिखाई देती हैं। हालांकि, यह इंद्रधनुष के 7 रंगों से मिलकर बनता है। अंग्रेजी में इन्हें VIBGYOR (Violet Indigo Blue Green Yellow Orange Red) कहते हैं। ​

अलग अलग वेवलेंथ
03 / 05

​​​अलग अलग वेवलेंथ​

​सातों रंग की वेवलेंथ अलग-अलग होती है। जिन रंगों की वेवलेंथ कम होती है, वह ज्यादा से ज्यादा फैलती हैं। नीले रंग की वेवलेंथ अन्य रंगों की तुलना में कम होती है इसलिए वह धरती के वातावरण में सबसे ज्यादा फैलती है।​

प्रकाश का प्रकीर्णन
04 / 05

​​प्रकाश का प्रकीर्णन​

​आसमान का नीला रंग दिखना प्रकाश के प्रकीर्णन (Scattering of Light) की वजह से भी होता है। सूरज का प्रकाश जब धरती के वातावरण में दाखिल होता है तो यहां मौजूद कणों से टकराकर फैल जाता है। ​

आसमान का रंग
05 / 05

​​आसमान का रंग ​

​नीले रंग का प्रकीर्णन अन्य रंगों की तुलना में कहीं ज्यादा होता है। इस वजह से आसमान का रंग नीला दिखाई देता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited