​जब देश के पूर्व में है बंगाल, तो इसके नाम में पश्चिम क्यों आता है?​

पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक ऐसा राज्य है, जिसका अपना एक अनोखा इतिहास है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है पूर्व में होने के बावजूद भी इस राज्य को पश्चिम बंगाल क्यों कहा जाता है?

01 / 05
Share

भारत के राज्य

ये तो आपको पता ही होगा कि भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक ऐसा राज्य है, जिसका अपना एक अनोखा इतिहास है।

02 / 05
Share

पश्चिम बंगाल से जुड़ा सवाल

लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है पूर्व में होने के बावजूद भी इस राज्य को पश्चिम बंगाल क्यों कहा जाता है? अगर आपको नहीं पता तो चलिए आज हम आपको इसकी सही वजह बताते हैं।

03 / 05
Share

पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश

दरअसल, भारत पाकिस्तान के विभाजन से पहले पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश एक ही प्रांत (बंगाल) थे। हालांकि, आजादी के बाद पश्चिमी पाकिस्तान (वर्तमान में पाकिस्तान) और पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान में बांग्लादेश) का उदय हुआ।

04 / 05
Share

पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान का उदय

साल 1947 में आजादी के साथ ही बंगाल पूर्वी और पश्चिमी दो हिस्सों में विभाजित हो गया था। पहला मुस्लिम प्रधान पूर्व बंगाल (जो बाद में बांग्लादेश बना) और दूसरा हिस्सा पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) था।

05 / 05
Share

बांग्लादेश का उदय

फिर 1971 के युद्ध के बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र होकर बांग्लादेश बन गया। इसी का पश्चिमी हिस्सा आज पश्चिम बंगाल कहलाता है।