दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज, जिसे सद्दाम हुसैन की फौज ने इस कारण से डुबोया
दुनिया के सबसे बड़े जहाज का नाम Seawise Giant था। इसे 'दुनिया का सबसे बड़ा जहाज', 'इंसानों का बनाया सबसे बड़ा जहाज' और 'सबसे ज्यादा तेल ढोने की क्षमता रखने वाला जहाज' नाम से भी जाना जाता था। यह करीबन 30 साल तक अस्तित्व में रहा। यह इतना विशाल था कि स्वेज नहर और पनामा नहर पार नहीं कर पाता था, और कई बंदरगाहों पर फिट नहीं हो पाता था। फिर इस जहाज को बुरी नजर लगी और सद्दाम हुसैन की फौज ने हमला करके इसे डूबो दिया। आज हम जानेंगे इस अद्भुत जहाज के बारे में

कब बना सीवाइज जायंट
दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज को सन 1979 में जापान के शहर ओपामा में सुमीतोमो हेवी इंडस्ट्रीज शिपयार्ड में बनाया गया था, जिसे 1981 में हांगकांग के एक व्यापारी टिंग चाओ यिंग ने खरीदा। इसकी तेल ढोने की क्षमता में एक लाख चालीस हजार टन थी।

सीवाइज जायंट की लंबाई
दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज की लंबाई 458.45 मीटर थी। यह मलेशिया देश के ‘Petronas Twin Towers’ और न्यूयॉर्क की एम्पायर एस्टेट बिल्डिंग से भी लंबा था।

सीवाइज जायंट की लंबाई
दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज की लंबाई 458.45 मीटर थी। यह मलेशिया देश के ‘Petronas Twin Towers’ और न्यूयॉर्क की एम्पायर एस्टेट बिल्डिंग से भी लंबा था।

सीवाइज जायंट की क्षमता
यह जहाज चार अरब बैरल तेल ले जाने की क्षमता रखता था। बीबीसी हिंदी के अनुसार, चार अरब बैरल तेल का मतलब है कि एक आम कार में दस बार सूरज तक जाकर वापस आया जा सकता है।

सीवाइज जायंट का आकार
दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज आज के सबसे बड़े क्रूज जहाज ‘आइकॉन आफ द सी’ से लगभग 100 मीटर और मशहूर टाइटैनिक से 200 मीटर लंबा है। इसे रोकने के लिए आठ किमी पहले से ब्रेक लगानी होती थी।

कब डूबा दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज
इस जहाज़ ने अपनी आख़िरी यात्रा 1988 में की, उस समय यह ईरानी द्वीप लार्क पर लंगर डाले था और खाड़ी में इराक और ईरान के बीच की बीच युद्ध चल रहा था। बिना किसी चेतावनी के इस जहाज पर बमों से हमला कर दिया, जिसके वजह से यह डूब गया।

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

Stars Spotted Today: गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आमिर खान, बच्चों के साथ दिल्ली पहुंचींकरिश्मा कपूर

हो गई लाइट, कैमरा और एक्शन की तैयारी! बनने जा रही नोएडा फिल्म सिटी; फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा

56 साल की भाग्यश्री ने बताया पेट की दिक्कतें दूर करने का रामबाण नुस्खा, बस पानी में घोलकर पी लें ये चीज

पेंशन लेने की उम्र में फिल्मों से करोड़ों छाप रहे हैं बॉलीवुड के ये सुपरस्टार, बॉक्स ऑफिस पर कायम है जलवा

Gold Mangalsutra Pendant: काले मोती में सोने के ऐसे लॉकेट गुथवाती हैं रईस आंटियां, देखें गोल्ड लॉकेट के 10 सबसे सुंदर डिजाइन

यूपी में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार; लखनऊ में बढ़े संक्रमण के मामले, 22 नए केस आए सामने

NCB ने देशभर में साइक्लोथॉन और बाइक रैलियों का किया आयोजन, नशा मुक्त भारत की ओर बढ़ाया एक और कदम

Ratlam: सड़क हादसे में पलटा आम से भरा ट्रक, लोगों ने पेटियों की मचाई लूट; पुलिस ने रोकी अफरातफरी

82 किमी की रफ्तार में 1 घंटे का सफर; नमो भारत कॉरिडोर पर हाई-स्पीड ट्रायल सफल, मेरठ मेट्रो भी दौड़ी साथ
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited