दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज, जिसे सद्दाम हुसैन की फौज ने इस कारण से डुबोया
दुनिया के सबसे बड़े जहाज का नाम Seawise Giant था। इसे 'दुनिया का सबसे बड़ा जहाज', 'इंसानों का बनाया सबसे बड़ा जहाज' और 'सबसे ज्यादा तेल ढोने की क्षमता रखने वाला जहाज' नाम से भी जाना जाता था। यह करीबन 30 साल तक अस्तित्व में रहा। यह इतना विशाल था कि स्वेज नहर और पनामा नहर पार नहीं कर पाता था, और कई बंदरगाहों पर फिट नहीं हो पाता था। फिर इस जहाज को बुरी नजर लगी और सद्दाम हुसैन की फौज ने हमला करके इसे डूबो दिया। आज हम जानेंगे इस अद्भुत जहाज के बारे में


कब बना सीवाइज जायंट
दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज को सन 1979 में जापान के शहर ओपामा में सुमीतोमो हेवी इंडस्ट्रीज शिपयार्ड में बनाया गया था, जिसे 1981 में हांगकांग के एक व्यापारी टिंग चाओ यिंग ने खरीदा। इसकी तेल ढोने की क्षमता में एक लाख चालीस हजार टन थी।


सीवाइज जायंट की लंबाई
दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज की लंबाई 458.45 मीटर थी। यह मलेशिया देश के ‘Petronas Twin Towers’ और न्यूयॉर्क की एम्पायर एस्टेट बिल्डिंग से भी लंबा था।
सीवाइज जायंट की लंबाई
दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज की लंबाई 458.45 मीटर थी। यह मलेशिया देश के ‘Petronas Twin Towers’ और न्यूयॉर्क की एम्पायर एस्टेट बिल्डिंग से भी लंबा था।
सीवाइज जायंट की क्षमता
यह जहाज चार अरब बैरल तेल ले जाने की क्षमता रखता था। बीबीसी हिंदी के अनुसार, चार अरब बैरल तेल का मतलब है कि एक आम कार में दस बार सूरज तक जाकर वापस आया जा सकता है।
सीवाइज जायंट का आकार
दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज आज के सबसे बड़े क्रूज जहाज ‘आइकॉन आफ द सी’ से लगभग 100 मीटर और मशहूर टाइटैनिक से 200 मीटर लंबा है। इसे रोकने के लिए आठ किमी पहले से ब्रेक लगानी होती थी।
कब डूबा दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज
इस जहाज़ ने अपनी आख़िरी यात्रा 1988 में की, उस समय यह ईरानी द्वीप लार्क पर लंगर डाले था और खाड़ी में इराक और ईरान के बीच की बीच युद्ध चल रहा था। बिना किसी चेतावनी के इस जहाज पर बमों से हमला कर दिया, जिसके वजह से यह डूब गया।
बर्मिंघम में इतिहास रचने से चूके सर रवींद्र जडेजा
क्या चांद पर हो सकती है हवाई जहाज की लैंडिंग, जानें क्या होगा अगर Moon पर पहुंच जाए एयरोप्लेन
शुभमन गिल ने बनाया महारिकॉर्ड, कोहली और तेंदुलकर भी छूटे पीछे
Top 7 TV Gossips: एलिस संग ब्रेकअप की अफवाहों पर कंवर ने तोड़ी चुप्पी, BB 19 में नजर आएगा TV का ये हैंडसम हंक
7th Pay Commission DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को जुलाई में मिलेगी खुशखबरी! क्या DA बढ़कर 59% हो जाएगा?
न्यू रिसर्च: वैज्ञानिकों ने खोज निकाला एक ऐसा 'प्रोटीन' जो शरीर में लड़ेगा कैंसर से
Faridabad News: जिम में एक्सरसाइज करते समय युवक की मौत, वेट खींचते आया हार्ट अटैक
Video: 80 साल की इंडियन दादी का कमाल, अपने बर्थडे पर 10 हजार फीट की ऊंचाई से हवा में लगाई छलांग
Hera Pheri 3 संग वापिस जुड़ते ही परेश रावल ने मांगी प्रियदर्शन से माफी, डायरेक्टर ने बताया क्या था मंजर
क्या एशिया कप के लिए भारत आ पाएगी पाकिस्तान की हॉकी टीम? सामने आया बड़ा अपडेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited