मतलबी मर्दों की फितरत नहीं पहचान पायीं ये हसीनाएं, बुढ़ापे में भी तलाश रही हैं सच्चा प्यार
मनीषा कोइराला से लेकर पूजा भट्ट सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं मौजूद हैं, जो तलाकशुदा होकर आज भी बढ़ती में उम्र सच्चे प्यार की तलाश में लगी हुई हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
इन हसीनाओं को आज भी है सच्चे प्यार की तलाश
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में होने वाली शादियां अक्सर चर्चा में रहती हैं। इन शादियों में पैसा भी पानी की तरह बहाया गया। हैरानी की बात यह है कि कई शादियां ऐसी भी रहीं, जो कुछ सालों में ही टूट गईं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन हसीनाओं ने मर्दों को पहचानने में गलती कर दी। आज भी ये हसीनेओं सच्चे प्यार की तलाश में हैं। इस लिस्ट में जिन-जिन एक्ट्रेसेस के नाम है, वो जानकार आपको हैरानी होगी। आइए डालें एक नजर...और पढ़ें
अमृता सिंह
अपने जमाने की लोकप्रिय एक्ट्रेस अमृता सिंह ने खुद से छोटे एक्टर सैफ अली खान से शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ अली खान का बाहर अफेयर चलने के बाद अमृता ने अभिनेता से तलाक ले लिया था। अमृता आज भी सच्चे प्यार की तलाश में हैं।और पढ़ें
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट ने साल 2003 मनीष मखीजा से शादी की थी। हालांकि 2014 में पूजा और मनीष अलग हो गए। इस तलाक के बाद 55 की उम्र में भी पूजा भट्ट आज भी सच्चे प्यार की तलाश में हैं।और पढ़ें
सीमा सजदेह
सोहेल खान से अलग होने के बाद सीमा सजदेह आज सच्चे प्यार की तलाश में हैं। मडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीमा ने सोहेल को पहचानने में गलती कर दी थी।और पढ़ें
मलाइका अरोड़ा
अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। सुनने में आ रहा है कि मलाइका और अर्जुन भी अलग हो गए हैं। इस समय मलाइका भी सच्चे प्यार की तलाश में हैं।और पढ़ें
मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला ने हाल ही में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो 53 की उम्र में भी सच्चे प्यार की तलाश में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वो अपनी जिंदगी में अक्सर गलत मर्दों के चक्कर में फंसी रहीं।और पढ़ें
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर भी संजय कपूर से काफी समय पहले तलाक ले चुकी हैं। एक्ट्रेस ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। 50 साल की उम्र में भी करिश्मा कपूर को भी सच्चे प्यार की तलाश है।और पढ़ें
चित्रंगदा सिंह
चित्रंगदा सिंह ने भारतीय गोल्फ खिलाडी ज्योति रंधावा से शादी की थी। 2014 में दोनों का तलाक हो गया। 47 साल की उम्र में भी चित्रंगदा सिंह को अभी भी सच्चे प्यार की तलाश है।और पढ़ें
Meta AI ने चुनी भारत-पाक को मिलाकर बेस्ट ODI प्लेइंग 11, ऐसी टीम से जीतना मुश्किल
IPL 2025 में ऐसी होगी कोलकाता नाइट राइडर्स की बेस्ट प्लेइंग 11
ये है दुनिया की सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्री, बनते हैं वंदे भारत समेत 170 प्रकार के डिब्बे
IPL 2025 की नीलामी में हो सकती है इस बांग्लादेशी प्लेयर की चांदी
IPL 2025 ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को खरीद सकती हैं ये 5 टीमें
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited